बिहार में लोकसभा चुनाव के अगले चरण में होने वाले मतदान के पूर्व आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान सांसद अजय निषाद ने कहा कि अब बिहार में चुनाव का समीकरण बदलने लगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अज्ञानी हैं, उन्हें कुछ नहीं पता है कि जमीन पर क्या होता है। कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर लेने से कोई जनता साथ नहीं आती है। अभी-अभी तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना बाकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की पार्टी है। एसी में बैठकर चुनाव की रणनीति बनाने से कुछ नहीं होता।
LS Polls 2024: अजय निषाद बोले- इंडिया गठबंधन भाजपा की जमानत जब्त करवाएगा, सम्राट चौधरी को लेकर यह क्या कह गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 May 2024 01:40 PM IST
सार
LS Polls 2024: अजय निषाद बोले- इंडिया गठबंधन भाजपा की जमानत जब्त करवाएगा, सम्राट चौधरी को लेकर यह क्या कह गए
LS Polls 2024: Ajay Nishad says INDIA will get security deposit of BJP confiscated, taunt on Samrat Choudhary
विज्ञापन