फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Groundwater Level in Bihar: मुजफ्फरपुर में पारा पहुंचा 40 डिग्री, कई क्षेत्र में भू जलस्तर आया 40 फीट नीचे

Mon, 27 May 2024 01:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 01:09 PM IST
सार

Muzaffarpur Low Groundwater Level: मुजफ्फरपुर में पारा पहुंचा 40 डिग्री, कई क्षेत्र में भू जलस्तर आया 40 फीट नीचे
Bihar News: Temperature reached 40 degrees in Muzaffarpur, ground water level dropped 40 feet in many areas

विज्ञापन
Bihar News: Temperature reached 40 degrees in Muzaffarpur, ground water level dropped 40 feet in many areas
मुजफ्फरपुर में फिर गहरा सकता है पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में अब एक बार फिर भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिले में सुबह के 10 बजे ही यह तापमान 36°C पहुंच गया। जबकि दिन के एक बजे के बाद यह 40 के पास हो गया है। दरअसल, बीते दो दिनों से जारी तापमान में वृद्धि से आम आदमी ही नहीं, वनस्पति और जीव-जंतुओं पर भी असर पड़ रहा है।

Bihar News: Temperature reached 40 degrees in Muzaffarpur, ground water level dropped 40 feet in many areas
मुजफ्फरपुर में फिर गहरा सकता है पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तापमान में वृद्धि से आम आदमी की मुश्किल बढ़ी हुई है, जिसके कारण से शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के भू जलस्तर में गिरावट होने लगी है। शहरी क्षेत्रों के कई इलाकों में 30 फीट से लेकर 41 फीट तक जलस्तर में कमी आई है। इससे एक बार फिर पानी का संकट गहरा सकता है।
 
Bihar News: Temperature reached 40 degrees in Muzaffarpur, ground water level dropped 40 feet in many areas
मुजफ्फरपुर में फिर गहरा सकता है पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले में तापमान में वृद्धि से शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में भू जलस्तर में फिर से गिरावट देखी जा रही है। अब कई इलाकों में 40 से अधिक फीट की कमी देखी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में भी पानीकल चौक चंदवारा इमलीचट्टी बस स्टैंड पंप, गन्नीपुर पंप ब्रह्मपुरा और माड़ीपुर रोड में पंप पर इसका प्रभाव दिखने लगा है। इसके कारण अधिक समय में पानी की निकासी करनी पड़ रही है। गर्मी की वजह से आने वाले दिन में जल संकट भी गहरा सकता है। इसके साथ ही आम आदमी की परेशानी भी बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Temperature reached 40 degrees in Muzaffarpur, ground water level dropped 40 feet in many areas
नगर निगम के नगर आयुक्त नवीन कुमार - फोटो : अमर उजाला

मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के कुछ एरिया में जलस्तर में कमी हुई है, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। इसको लेकर के एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का भी गठन किया गया है। जो कि पानी के टैंकर को लेकर शहरी क्षेत्रों में जहां पर जरूरत होगी, वहां पर पानी मुहैया करवाएगा। इसके साथ-साथ ही हम लोगों ने सभी पानी के पंप की मरम्मत को लेकर टीम बनाई है। जो कि शहरी क्षेत्रों में जहां पर भी कोई भी समस्या आएगी, वहां जाकर उसे ठीक करने का काम करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed