फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: छठे चरण की वोटिंग के लिए मतदान कर्मी 1942 मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना, DM-SSP की जनता से यह अपील

Fri, 24 May 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 07:34 PM IST
सार

LS Polls: छठे चरण की वोटिंग के लिए मतदान कर्मी 1942 मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना, DM-SSP की जनता से यह अपील
Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
 
विज्ञापन
Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिहार के वैशाली में लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण में कल होने वाले मतदान को लेकर मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण के बीच मतदान कराने की अपील की है। अर्ध सैनिक बल की सुरक्षा में जिले के कुल 1,942 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरू कराया जाएगा। यह प्रक्रिया शाम के छह बजे तक जारी रहेगी।

Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
डीएम और एसएसपी ने डिस्पैच सेंटर का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, वैशाली लोकसभा के लिए 25 मई को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पूरी तैयारी कर ली। यहां एमआईटी कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से EVM और मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी तैनात की गई है। डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी राकेश कुमार, डीडीसी आशुतोष द्विवेदी सहित कई अधिकारी ने डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान कार्य में लगे में कर्मियों और सुरक्षा में लगे अर्ध सैनिक बल और जिला पुलिस के जवानों को निर्देश दिए।
 
Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि वैशाली लोकसभा क्षेत्र के लिए छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में कल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही डीएम ने बताया कि सभी तरह चुनाव आयोग के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। जिले में 99 फीसद मतदान केंद्र पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। भयमुक्त वातावरण में मतदान कराए जाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके साथ ही अभी बूथ पर मतदान कर्मी जा रहे हैं और शाम तक जिले के सभी मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भय मुक्त वातावरण में मतदान करें। जिला प्रशासन ने इसे लेकर हर तरह से इंतजाम किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि वैशाली लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 69 हजार कुल मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। लोकसभा क्षेत्र वैशाली में साहेबगंज, बरूराज, पारू, मीनापुर, वैशाली और कांटी विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां मतदान होना है।
 
विज्ञापन
Vaishali Lok Sabha: Polling personnel left for 1942 polling stations for the sixth phase of voting
डिस्पैच सेंटर में ईवीएम लेने पहुंचे मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसको लेकर के सभी तरह के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस बल को भी दिया गया है। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है, जो कि किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने आम आदमी से अपील की कि वे भयमुक्त होकर मतदान केंद्र पर आएं और अपने मत डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed