फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Crime: DGP आलोक राज बोले- बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर बनाएंगे कार्य योजना, करेंगे समीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

Bihar Crime: DGP आलोक राज बोले- बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर बनाएंगे कार्य योजना, करेंगे समीक्षा
Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
 
विज्ञापन
Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
डीजीपी आलोक राज ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

बिहार पुलिस के प्रमुख डीजीपी आलोक राज रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स का मनोबल ऊंचा करना, अपराध पर नियंत्रण करना और उत्साह बढ़ाना हमारी फोर्स की प्राथमिकता में है। इस दिशा में हम लगातार बेहतर कार्य करेंगे और अपराध पर अंकुश कैसे लगे, इसको लेकर संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।

Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
डीजीपी आलोक राज ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर लोगों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि डीजीपी बनने के बाद आज रविवार को पहली बार आलोक राज जिले के सरैया थानाक्षेत्र के गोपालपुर नेऊरा गांव स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वे अपने पैतृक गांव के घर में गए और लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक गांव गोपालपुर नेऊरा में मंदिर में दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने गांव की मजार पर माथा टेका। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ था। करीब एक घंटे से अधिक समय तक DGP डीजीपी आलोक राज अपने घर में रुके और लोगों से बातचीत की।
 
Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
एसएसपी कार्यालय पहुंचे डीजीपी आलोक राज - फोटो : अमर उजाला

पैतृक गांव के बाद DGP आलोक राज सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उसके बाद सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एसएसपी राकेश कुमार, सिटी SP अवधेश दीक्षित, डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद, डीएसपी सरैया कुमार चंदन, एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा और एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर सहित कई डीएसपी और आला अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
एसएसपी कार्यालय पहुंचे डीजीपी आलोक राज - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि पूर्व DGP आरएस भट्टी के केंद्रीय पुलिस फोर्स में जाने के बाद अब बिहार सरकार ने डीजीपी आलोक राज को बिहार के पुलिस बल की जिम्मेदारी सौंपी है। डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के ही बाद आलोक राज पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे और एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
 
विज्ञापन
Bihar Crime: DGP Alok Raj says will make an action plan on better policing and crime control, will review
डीजीपी आलोक राज ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी आलोक राज ने कहा कि हमारा मकसद पुलिस का उत्साह वर्धन करना है और मनोबल को बढ़ाने के लिए आए हैं। इस दिशा में कार्य योजना बनाई जा रही है। वहीं, अपराध नियंत्रण के बिंदुओं पर विमर्श कर बेहतर पुलिसिंग की कार्य योजना बनाई जा रही है। साथ ही अपराध पर नियंत्रण कैसे किया जाए और बेहतर माहौल कैसे दिया जाए, इस दिशा में कार्य किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed