फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों पर जमाया कब्जा, जमकर उड़ाईं नियमों की धज्जियां

Wed, 21 Aug 2024 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों पर जमाया कब्जा, जमकर उड़ाईं नियमों की धज्जियां
Bihar: Candidates returning after giving constable recruitment exam took over trains, openly flouted rules
 
विज्ञापन
Bihar: Candidates returning after giving constable recruitment exam took over trains, openly flouted rules
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सभी नियमों को ताक पर रखा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का असभ्य रूप देखने को मिला। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ट्रेनों पर कब्जा कर लिया और वे अपनी जान की परवाह न करते हुए ट्रेनों के खिड़की-दरवाजों से लटके नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेन में घुसने को लेकर अन्य यात्रियों के साथ खूब कहासुनी और नोकझोंक की। इस दौरान पूरा मुजफ्फरपुर जंक्शन अभ्यर्थियों की भीड़ से पट गया। वहीं, इस दौरान सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस अलर्ट पर रही।

Bihar: Candidates returning after giving constable recruitment exam took over trains, openly flouted rules
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सभी नियमों को ताक पर रखा - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सिपाही भर्ती परीक्षा देकर निकल रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान हाजीपुर-समस्तीपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल रूट की ओर जाने वाली ट्रेनों पर अभ्यर्थियों ने अभद्रता की हद पार कर दी। इसके कारण दूर दराज और पास जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
 
Bihar: Candidates returning after giving constable recruitment exam took over trains, openly flouted rules
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सभी नियमों को ताक पर रखा - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में न सिर्फ बैठने और कब्जा जमाने को लेकर, बल्कि नियमों को तक पर रखकर ट्रेनों में प्रवेश किया। इस दौरान बहुत से अभ्यर्थी बिना फुट फ्लावर को पार किए रेलवे ट्रैक से होकर ट्रेनों के दूसरे गेट की ओर पहुंचे। वहीं, ट्रेनों को सप्लाई होने वाली पाइप पर खड़े होकर गाड़ी में चढ़ गए। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ने को लेकर पहले से बैठे हुए यात्रियों के साथ खूब नोकझोंक हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Candidates returning after giving constable recruitment exam took over trains, openly flouted rules
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सभी नियमों को ताक पर रखा - फोटो : अमर उजाला

इधर, आरपीएफ के इंचार्ज और चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि भारत बंद को देखते हुए और सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने को लेकर रेल पुलिस टीम ने विशेष प्रबंध किए थे। प्लेटफॉर्म के दोनों ओर जवानों की तैनाती की गई। ताकि अवैध रूप से कब्जा न हो। इसका ध्यान रखने के लिए अभ्यर्थियों को कतारबद्ध होकर ट्रेनों में चढ़ाया गया है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। ट्रेन में चढ़ाने को लेकर RPF टीम अलर्ट पर रही है और आगे शाम तक इसी तरह का व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed