फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Bandh: मुजफ्फरपुर में आरक्षण फैसले के विरोध में सड़क जाम के बाद प्रशासन की अपील का असर, सड़कें खुलीं

Wed, 21 Aug 2024 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

Bharat Bandh: मुजफ्फरपुर में आरक्षण फैसले के विरोध में सड़क जाम के बाद प्रशासन की अपील का असर, सड़कें खुलीं
Bharat Bandh: Roads blocked in Muzaffarpur in protest against reservation decision, Supreme Court, Bhim Army
 
विज्ञापन
Bharat Bandh: Roads blocked in Muzaffarpur in protest against reservation decision, Supreme Court, Bhim Army
मुजफ्फरपुर में दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में भारत बंद का असर व्यापक स्तर पर देखा गया। यहां सुबह के 11 बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, जिले में आरक्षण फैसले के विरोध में सड़क जाम के बाद प्रशासन की अपील का असर हुआ और सड़कें खोल दी गईं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के SC-ST क्रीमीलेयर के आरक्षण फैसले के विरोध में भीम आर्मी के सदस्यों ने शहरी क्षेत्र की अलग-अलग जगहों की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़कों को भी जाम कर दिया।

Bharat Bandh: Roads blocked in Muzaffarpur in protest against reservation decision, Supreme Court, Bhim Army
मुजफ्फरपुर में दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने शहर से जोड़ने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राज मार्ग NH-57, NH-77, NH-28 और NH-102 की अलग-अलग जगहों पर जाम कर दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिए गए आदेश के खिलाफ आगजनी की और टायर को जलाकर विरोध जताया।
 
Bharat Bandh: Roads blocked in Muzaffarpur in protest against reservation decision, Supreme Court, Bhim Army
मुजफ्फरपुर में दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, शहर के भगवानपुर चौक के आगे यादव नगर के पास मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इसके अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को कई जगहों पर और मुजफ्फरपुर से दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग को शाहबाजपुर के पास भी ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि जिला प्रशासन ने विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी लोगों से भी की शांति बनाए रखने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Bandh: Roads blocked in Muzaffarpur in protest against reservation decision, Supreme Court, Bhim Army
मुजफ्फरपुर में दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

सड़क जाम के कारण सैकड़ों आम आदमी और लोगों को खासकर मरीजों को जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी आना था, जाम की वजह से बहुत ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही इस दौरान में बंद के कारण शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा दिखा तो कई दुकानें भी बंद दिखी। इस दौरान जिला पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा तमाम इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह पर पुलिस की मौजूदगी भी देखने को मिली। अब तक के जाम और विरोध में किसी भी प्रकार की कोई झड़प या हिंसा की खबर नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed