फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agriculture: कश्मीर ही नहीं, बिहार जैसे गर्म प्रदेश में भी उपज सकता है सेब; मुजफ्फरपुर के किसान ने किया साबित

Sun, 23 Jun 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

Agriculture: कश्मीर ही नहीं, बिहार जैसे गर्म प्रदेश में भी उपज सकता है सेब; मुजफ्फरपुर के किसान ने किया साबित
Agriculture: Apples can be grown even in hot states like Bihar; farmer Ramnandan Prasad, Muzaffarpur news
 
विज्ञापन
Agriculture: Apples can be grown even in hot states like Bihar; farmer Ramnandan Prasad, Muzaffarpur news
मुजफ्फरपुर में किसान रामनंदन प्रसाद कर रहे सेब की खेती - फोटो : अमर उजाला

बिहार के किसान अब सेब की खेती कर लाखों रुपये कमा सकते हैं। मुजफ्फरपुर जिले का एक किसान खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। जिले के सकरा प्रखंड के किसान सेव की खेती कर रहे हैं, जिसकी खूब प्रशंसा हो रही है। गौरतलब है कि सेब की खेती अमूमन ठंडे प्रदेश कश्मीर, शिमला और हिमाचल प्रदेश जैसी जगहों में ही होती है। लेकिन मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रगतिशील किसान इस भीषण गर्मी में भी सेब उगा कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के किसान रामनंदन प्रसाद ने तीन साल पहले पारंपरिक खेती छोड़ कर सेब के बागान लगाए, जिसमें अब सेब फलने भी लगे हैं। इन सेबों की बाजार में काफी मांग की जा रही है।

Agriculture: Apples can be grown even in hot states like Bihar; farmer Ramnandan Prasad, Muzaffarpur news
मुजफ्फरपुर में किसान रामनंदन प्रसाद कर रहे सेब की खेती - फोटो : अमर उजाला

किसान रामनंदन प्रसाद ने बताया कि वह 1999 में गणित से MSc कर गोल्ड मेडलिस्ट बने। उसके बावजूद उन्होंने नौकरी न करके खेती को चुना। वह आज बेझा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के तहत अलग-अलग तरह के फलों का उत्पादन कर रहे हैं, सेब को उपजा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेब की अन्ना, HRMN-99 प्रजाति के पौधे हैं जो 50° तापमान तक में भी उपज दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर जाकर सेब की खेती देखी थी। इस संबंध में जानकारी भी ली थी। उसके बाद सेब के 100 पौधे लेकर आया और अपने खेत में लगाए। अभी पौधे मात्र तीन साल के हैं, जिनमें प्रति पौधा करीब 10 किलो सेब तैयार हुआ है। इससे 100 पौधा से करीब 10 क्विंटल सेब की पैदावार का अनुमान है। पौधा बढ़ने पर पैदावार भी बढ़ती जाती है। पांच वर्षों में प्रति पौधा 50 किलो सेब का उत्पादन होने का अनुमान है।
 
Agriculture: Apples can be grown even in hot states like Bihar; farmer Ramnandan Prasad, Muzaffarpur news
मुजफ्फरपुर में किसान रामनंदन प्रसाद कर रहे सेब की खेती - फोटो : अमर उजाला

किसान रामनंदन प्रसाद ने बताया कि सेब का पौधा लगाने से पहले उसकी जड़ में वर्मी कंपोस्ट दिया जाता है। इसके साथ ही जमीन में पर्याप्त सिंचाई की जरूरत पड़ती है। पौधा बड़ा होने पर उसमें जीवामृत के साथ जैविक पौधा वर्धक टॉनिक का छिड़काव आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अब वह सेब की खेती से अच्छी आय ही प्राप्त नहीं कर रहे हैं, बल्कि किसानों को सेब की खेती के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इस सेब को उपजा कर यह साबित किया गया है कि अब कश्मीर ही नहीं, बल्कि बिहार में भी इसकी खेती की जा सकती है। यह गर्म प्रदेश ही नहीं, बल्कि 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी उपजाया जाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed