फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: जन्म के बाद ही उठ गया था पिता का साया, अब 13 की उम्र में मधुबनी पेंटिंग में भविष्य निखार रहीं अंशिका

Sun, 23 Jun 2024 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Muzaffarpur News: अंशिका कहती हैं कि हमारे समाज में बेटियों को पढ़ाया और आगे बढ़ाया नहीं जाता तो आज यह मुकाम हासिल नहीं होता। अगर हम संकल्प ले लें कि हमें आगे बढ़ाना है तो मंजिल पाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Anshika Kumari is improving her future in Madhubani painting at the age of 13
अंशिका मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट और क्राफ्ट का काम करती हैं - फोटो : अमर उजाला

मधुबनी पेंटिंग, आर्ट गैलरी और क्राफ्ट के साथ कई हुनर को एक साथ निखार रहीं हैं 13 साल की अंशिका कुमारी। कहते हैं सही उम्र में बच्चों की प्रतिभा अगर माता-पिता पहचान लें और उसे बढ़ावा दें तो बच्चे कमाल कर सकते हैं। ऐसे ही कमाल कर दिखाया है बिहार के मुजफ्फरपुर के बोचहा निवासी अंशिका ने, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी पढ़ाई के लिए और अपने परिवार के लिए न सिर्फ जिम्मेवारी उठा ली है, बल्कि अपने हुनर की बदौलत अन्य को प्रेरणा दे रही हैं।

Muzaffarpur News: Anshika Kumari is improving her future in Madhubani painting at the age of 13
अंशिका मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट और क्राफ्ट का काम करती हैं - फोटो : अमर उजाला

अंशिका बताती हैं कि मेरा जन्म होते ही मेरे पिता का साया मुझ पर से उठ गया था। उसके बाद मेरी मां ने हमें पाल पोस कर बड़ा किया। घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और तब मुझे लगा कि खुद से कुछ करने के लिए और आगे की पढ़ाई के खर्च के लिए खुद को बेहतर, मजबूत और शक्तिशाली बनाना जरूरी होगा।
 
Muzaffarpur News: Anshika Kumari is improving her future in Madhubani painting at the age of 13
अंशिका मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट और क्राफ्ट का काम करती हैं - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने यह भी बताया कि यह सारा सामान बाजारों से खरीद कर और कुछ घरेलू चीजें उपयोग करके बनाया जाता है। वह मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट, क्राफ्ट आदि बनाती हैं जो बाजारों में बेचा जाता है। जहां से लोग खरीद कर अपने घर और रूम को आकर्षक बनाते हैं। इसकी अच्छी कीमत भी मिल जाती है और हमारी पढ़ाई का खर्च भी निकल जाता है। वहीं, घर की हालत भी ठीक हो रही है। अब यह सही दिशा में जाने लग गई है। लोग आकर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Anshika Kumari is improving her future in Madhubani painting at the age of 13
अंशिका मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट और क्राफ्ट का काम करती हैं - फोटो : अमर उजाला

अंशिका कहती हैं कि हमारे समाज में बेटियों को पढ़ाया और आगे बढ़ाया नहीं जाता तो आज यह मुकाम हासिल नहीं होता। अगर हम संकल्प ले लें कि हमें आगे बढ़ाना है तो मंजिल पाना आसान हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed