फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: बेगूसराय में 100 साल से खेली जा रही अनोखी होली, गांव के लोग मथुरा-वृंदावन की होली को देते हैं टक्कर

Mon, 25 Mar 2024 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

Holi 2024: बेगूसराय में 100 साल से खेली जा रही अनोखी होली, गांव के लोग मथुरा-वृंदावन की होली को देते हैं टक्कर
Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
 
विज्ञापन
Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
मटिहानी गांव में अनोखी होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

बिहार के बेगूसराय के मटिहानी गांव में मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर होली मनाई जाती है। जिले के मटिहानी गांव में होली पर्व को लोगों द्वारा अद्भुत तरीके से मनाया जाता है। सभी एक-दूसरे के ऊपर पिचकारी से रंग डालते हैं। इस दौरान गांव का माहौल एकदम मनभावन सा हो जाता है।

Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
मटिहानी गांव में अनोखी होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

मटिहानी गांव के लोगों ने बताया कि 100 वर्षों से मटिहानी गांव में वृंदावन और मथुरा से भी बेहतरीन तरीके से इस गांव में होली मनाई जाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि परंपरा के तहत होली के एक दिन पहले से ही गांव में होली मनाई जाती है।

Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
मटिहानी गांव में अनोखी होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी गांव में होली के दौरान सात कुओं पर दो दिनों तक रंग-गुलाल की बरसात होती है। कुंओं में ही रंग घोल दिया जाता है और उसे निकाल कर अलग-अलग टोलियां एक-दूसरे पर रंग बरसाती हैं। इस दौरान हुड़दंग नहीं होता है। रंग डालने और होली गीत की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
मटिहानी गांव में अनोखी होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

गांव के लोगों ने बताया कि बचपन से वे यह होली देखते आ रहे हैं। यहां होली की सामूहिक परंपरा की शुरुआत एक मारवाड़ी परिवार ने 100 साल पहले की थी। वह परिवार राजस्थान से बड़ी-बड़ी मारवाड़ पिचकारी लेकर आया था, जिनसे उन्होंने कुओं पर सामूहिक होली की शुरुआत कराई थी। होली मनाने के लिए सात कुएं चिह्नित हैं। होली के दिन पूरे गांव के लोग पांच कुओं पर जमा होकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं, जबकि होली के अगले दिन शेष दो कुओं पर पर्व मनाकर इसका समापन किया जाता है।

विज्ञापन
Bihar: Unique Holi is being played in Matihani village of Begusarai for 100 years, Holi of Mathura-Vrindavan
मटिहानी गांव में अनोखी होली खेलते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने बताया कि प्रत्येक कुएं पर होली के दौरान रंगों के बौछार की रंग बरसाओ प्रतियोगिता होती है। गांव के युवा दो टीमों में बंटकर एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। इस दौरान किसी टीम के पीछे हट जाने पर उस कुएं पर होली को समाप्त कर लोग आगे बढ़ जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed