मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह आठ वर्षीय मयंक कुमार का अपहरण कर लिया गया। मयंक चौसा थानाक्षेत्र के फुलौत पूर्वी पंचायत के निवासी राजेश कुमार साह का बेटा है। वह आलमनगर स्थित कृष्णा बोर्डिंग स्कूल में यूकेजी का छात्र है। बताया जा रहा है कि सुबह 6:30 बजे के करीब वह स्कूल बस से स्कूल जा रहा था, जब कड़ामा चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बस को रोकने का इशारा किया। उन्होंने ड्राइवर को हथियार दिखाकर धमकाया और मयंक को बस से उतारकर अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे।
Bihar Crime: स्कूल की बस रोककर यूकेजी के छात्र का अपहरण, पुलिस कर रही एक संदिग्ध से पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:00 PM IST
सार
Madhepura Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं, इसका ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है। जहां सुबह-सुबह हथियार के बल पर स्कूल बस रोककर यूकेजी के बच्चे का अपरहरण कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन