फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: सुपौल में 360 एसएसबी जवान देश को समर्पित, नेपाल और भूटान सीमा पर देंगे योगदान

Fri, 18 Oct 2024 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

Bihar News: सुपौल में 360 एसएसबी जवान देश को समर्पित, नेपाल और भूटान सीमा पर देंगे योगदान
Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border

विज्ञापन
Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border
एसएसबी जवानों ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सुपौल के आसनपुर कुपहा स्थित एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 360 नव आरक्षियों (सामान्य) ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया और देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया। यह बैच एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र से देश को समर्पित होने वाला सातवां बैच है।

Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border
एसएसबी जवानों ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक सैयद नैयर हसनैन खान थे। उन्होंने समारोह को संबोधित कर कहा कि इन जवानों ने कठिन प्रशिक्षण पूरा कर अब देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। ये जवान भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा पर तैनात किए जाएंगे, साथ ही देश के नक्सल प्रभावित और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी योगदान देंगे।
 
Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border
एसएसबी जवानों ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

प्रशिक्षण के दौरान दिखाया दमखम
इन जवानों में असम, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़ीशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से नव आरक्षी शामिल थे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कलाओं और क्षमताओं का प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें विराट त्यागी, यशपाल राव, अंकित, हेमंत हरिजन, रवि शर्मा, देवुदला धिललेस्वारा राव, वेद कुमार और दीपू एस.पी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक नरपत राम खटीक को भी सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
Bihar News: 360 SSB jawans dedicated to country in Supaul, will contribute on Nepal and Bhutan border
एसएसबी जवानों ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बैंड की रंगारंग प्रस्तुति और अधिकारीगण की मौजूदगी
समारोह में सीमांत मुख्यालय पटना के पाइप बैंड और ब्रास बैंड की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, सुपौल डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, एसएसबी कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. पी.एम. कबूई, द्वितीय कमान अधिकारी माधव चंद्र घोष और कोर्स अधिकारी पप्पू चकमा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed