मिथिलांचल के नव विवाहिताओं के प्रसिद्ध पर्व मधुश्रावणी को लेकर मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फूलों की डाली लेकर विवाहिताएं पहुंच रही हैं। श्रावण महीने के मधुश्रावणी पर्व पर मिथिला हाट में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें नव विवाहिताएं अपनी सहेलियों के साथ फूलों की डाली लेकर मिथिला हाट पहुंचती हैं। फिर वहीं डाली सजाती हैं। अच्छी डाली को मिथिला हाट के प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप में दिया जा रहा है।
Bihar News: मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन, साक्षी झा ने हासिल किया पुरस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:42 PM IST
सार
Madhushravani Festival: आयोजन टीम के सदस्य नंदिनी सिंह ने बताया 25 जुलाई से छह अगस्त तक प्रतिदिन मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मिथिलांचल की संस्कृति को परंपरा के मूल में रखने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन