मधुबनी में एक डीजेटी फाइनेंशियल सर्विस कार्यालय से कंपनी के आदमी ने एक मजदूर को अपना मेहनतनामा मांगने पर मारपीट करते हुए तीन मंजिल भवन से नीचे धकेल दिया। इस घटना में मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। यह घटना झंझारपुर थानाक्षेत्र के नगर परिषद के ओशो नगरी की है। मृत मजदूर की झंझारपुर नगर पंचायत के बेलाराही गांव वार्ड-11 निवासी दिवंगत काशी राम मंडल के बेटे झौटाई मंडल के रूप में हुई। झौटाई मंडल को नीचे फेंके जाने पर तत्काल परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल झांझरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Bihar News: मधुबनी में मजदूरी मांगने पर कंपनी के लोगों ने मजदूर को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:35 PM IST
सार
Bihar News: मधुबनी में मजदूरी मांगने पर कंपनी के लोगों ने मजदूर को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, मौके पर मौत
Madhubani Crime: When worker demanded his wages, company people threw him down from third floor, he died
विज्ञापन