फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं अपने इस फैन के

Sun, 13 Mar 2016 01:07 PM IST
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 13 Mar 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
dhoni fan rambabu, captain cool fan, mahendra singh dhoni fan, t20 world cup
धोनी का फैन रामबाबू - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के दीवाने आपने हजारों देखे होंगे... लेकिन इनका जुनून औरों से कुछ हटके है...। शरीर पर पेंट से बना तिरंगा, हाथों पर धोनी के नाम के टैटू... और भारत की जीत का सपना। यह पहचान है, मोहाली फेज-5 निवासी 30 साल के राम बाबू की।

गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं अपने इस फैन के

dhoni fan rambabu, captain cool fan, mahendra singh dhoni fan, t20 world cup
धोनी का फैन रामबाबू - फोटो : अमर उजाला
राम बाबू को धोनी का रंग इस कदर चढ़ा कि धोनी चाहे देश में हो या विदेश में, लेकिन तिरंगा उठाए राम उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। फिलहाल, वह टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे हैं। टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए राम बाबू शनिवार को साइकिल से माता मनसा देवी माथा टेकने पहुंचे। उनके इस जत्थे को फेज-5 के पार्षद अरुण शर्मा ने रवाना किया।

गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं अपने इस फैन के

dhoni fan rambabu, captain cool fan, mahendra singh dhoni fan, t20 world cup
धोनी का फैन रामबाबू - फोटो : अमर उजाला
राम बाबू पर धोनी की दीवानगी का नशा करीब 8 साल पहले उनके हेयर स्टाइल को देखकर चढ़ा था। उन्होंने बताया कि जब जेब में पैसे नहीं होते थे तो धोनी की झलक पाने के लिए दोस्तों से पैसे उधार लेकर मैच देखने जाते थे। टीम इंडिया का मुकाबला देश में कहीं भी हो, लेकिन यह साहब ट्रेन में सवार होकर वहां पहुंच जाते हैं। धोनी से मिलने की चाह रखने वाले राम की किस्मत वर्ष 2011 में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं अपने इस फैन के

dhoni fan rambabu, captain cool fan, mahendra singh dhoni fan, t20 world cup
धोनी का फैन रामबाबू - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में टीम इंडिया का मैच चल रहा था। कड़ाके ठंड थी। राम तिरंगा उठाकर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा रहे थे। पारी जैसे ही खत्म हुई धोनी तो ड्रेसिंग रूम की ओर निकले, तभी उनकी नजर राम पर पड़ी। धोनी ने उन्हें बुलाया और कहा कि टी शर्ट पहन लो वरना ठंड लग जाएगी। बस इसके बाद तो धोनी भी राम के मुरीद हो गए।
विज्ञापन

गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं अपने इस फैन के

dhoni fan rambabu, captain cool fan, mahendra singh dhoni fan, t20 world cup
धोनी का फैन रामबाबू - फोटो : अमर उजाला
रामबाबू ने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए वह खाली दिनों में किराय पर टैक्सी लेकर चलाते हैं। ड्राइवर के काम से जितनी भी आमदनी होती है। उसका कुछ हिस्सा मैच की टिकट व अन्य खर्चों के लिए बचाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed