देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप जेनो (Zeno) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘एमारा’ (Emara) को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्पोर्ट यूटिलिटी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (SUEM) है। इस बाइक को 2025 के आखिर तक भारतीय सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकेगा।
2 of 6
Zeno Emara Battery
- फोटो : Zeno
100 किमी की रेंज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा
जेनो एमारा एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें दी गई बैटरी को पोर्टेबल चार्जर से 5 से 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जबकि टाइप 6 फास्ट चार्जर से यह महज 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, स्वैप स्टेशन पर इसे 60 से 75 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
डिजाइन और फीचर्स में एडवेंचर बाइक जैसी झलक
बाइक की डिजाइनिंग में स्पोर्ट और एडवेंचर दोनों का तालमेल देखने को मिलता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, 6.3 इंच का डिजिटल डैश, और लंबी सीट दी गई है। इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के टायर्स, सामने टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर जैसे एडवांस सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।
वजन और एक्सेसरीज में जबरदस्त विकल्प
बाइक का कर्ब वेट 160 किलोग्राम है और इसके साथ 100 लीटर का रियर स्टोरेज बॉक्स और 30 लीटर के लगेज पैनियर जैसे ऑप्शनल एक्सेसरीज उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें जेरी कैन जैसे दिखने वाले बैटरी एक्सटेंशन की सुविधा भी दी गई है।
5 of 6
परफॉर्मेंस और स्पीड
- फोटो : AI
परफॉर्मेंस और स्पीड
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में 7.8 सेकेंड का समय देता है। बाइक की अधिकतम स्पीड 90 किमी/घंटा है और यह 30 डिग्री तक की ढलान पर भी आसानी से चढ़ सकती है। इसमें दो बैटरी पैक दिए गए हैं जो कुल 4kWh ऊर्जा क्षमता प्रदान करते हैं।