फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद अनमोल है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, इन देशों में बिना चालान कटे बेरोकटोक चला सकते हैं कार!

Mon, 29 Jun 2020 05:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Indian driving licence is valid in these countries with certain permissions, check the list
Driving Licence - फोटो : For Refernce Only

अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप काफी लकी हैं। अपने इस लाइसेंस की बदौलत आप दुनिया के कई देशों में ड्राइविंग कर सकते हैं। हालांकि कई देशों में ड्राइविंग करने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके लिए अलग से प्रक्रिया है। लेकिन अपने मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस पर भी आप कुछ देशों में कुछ जगहों पर ड्राइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं, वो भी बिना किसी दिक्कत के...

Indian driving licence is valid in these countries with certain permissions, check the list
usa route 66 - फोटो : For Refernce Only

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका

बात करते हैं अमेरिका ककी, जहां रूट 66 रोड ट्रिप्स के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ये सड़क लेक मिशिगन से शुरू होकर लॉस एंजेलिस तक जाती है। खास बात यह है कि इस सड़क पर भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन इसकी इसककी एक शर्त है कि लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए, साथ ही आपके पास अटेस्टेड आई-94 फॉर्म होना चाहिए, जिस पर अमेरिका में प्रवेश की तारीख लिखी हो। अमेरिका में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम है, इसलिए यहां आपको ड्राइविंग के दौरान काफी सचेत रहना होगा।
 

Indian driving licence is valid in these countries with certain permissions, check the list
Australia - फोटो : For Refernce Only

आस्ट्रेलिया

आपके लिए खुशखबरी यह है कि आस्ट्रेलिया भी आप भारतीय लाइसेंस पर ड्राइव का मजा ले सकत हैं। आस्ट्रेलिया में राइट हैंड़ ड्राइव का सिस्टम है, इसलिए वहां आपको ड्राइविंग में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहां आप न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया राजधानी क्षेत्र में एक साल तक के लिए और उत्तरी क्षेत्र में तीन महीने तक के लिए भारतीय लाइसेंस का प्रयोग कर सकते हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian driving licence is valid in these countries with certain permissions, check the list
France - फोटो : for Reference Only

फ्रांस

फ्रांस आप भारतीय लाइसेंस पर पूरे एक साल तक के लिए ड्राइविंग कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक शर्त यह है कि आपको सारे दस्तावेज फ्रेंच भाषा में ट्रांसलेट कराने होंगे। फ्रांस में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम है, इसलिए वहां ड्राइविंग करते वक्त थोड़ा सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
Indian driving licence is valid in these countries with certain permissions, check the list
New Zealand - फोटो : For Refernce Only

न्यूजीलैंड

यहां भी आप एक साल तक के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकत हैं। लेकिन शर्त यह है कि उम्र 21 साल से ऊपर होनी चाहिए, चाहें तो कार किराये पर ले सकते हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मान्यता प्राप्त ट्रांसलेशन होनी चाहिए।      
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed