फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamaha FZ सीरीज भारत में लॉन्च, मिले कई नए शानदार फीचर्स, जानें कीमत

Mon, 08 Feb 2021 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
yamaha fz and fzs fi series launched in india yamaha fzs fi price yamaha fzs fi specification yamaha fzs fi features
Yamaha FZS-FI - फोटो : Yamaha
देश की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने देश में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक FZ सीरीज को नए अवतार में लॉन्च किया है। बाइक में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ नई बाइक का लुक और स्टाइल पहले की तुलना में और आकर्षक हो गया है। FZS FI मॉडल में तो राइडर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 
yamaha fz and fzs fi series launched in india yamaha fzs fi price yamaha fzs fi specification yamaha fzs fi features
Yamaha FZS-FI - फोटो : Yamaha
इंजन
कंपनी ने इस बाइक के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है, इसमें पहले की तरह 149 सीसी, फ्यूल इंजेक्टड, बीएस-6 इंजन का प्रयोग किया गया है। बाइक का एक्जॉस्ट सिस्टम भी अपडेटे किया गया है जिससे बाइक की आवाज पहले से कम लगती है। बाइक का वजन भी पहले की तुलना में कम हो गया है। यह बाइक पहले 137 किलोग्राम की थी जो अब घटाकर 135 किलोग्राम हो गई है। कर्ब वेट करने होने से चालक के लिए बाइक चलाना और आरामदायक होगा। 
yamaha fz and fzs fi series launched in india yamaha fzs fi price yamaha fzs fi specification yamaha fzs fi features
Yamaha FZ S - फोटो : Yamaha (For Representation Only)
फीचर्स
नई FZ सीरीज की बाइक्स में एलईडी हेडलाइट, 140 एमएम वाइड रियर रेडियल टायर, सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। इसमें सिंगल सीट मिलती है जिसमें दो लेवल है। इसमें साइड स्टैंड इंजन कटऑफ स्विच जैसा नया फीचर शामिल किया गया है। FS FI मॉडल में ब्लूटूथ से चलने वाला ‘यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स’ जैसा फीचर दिया गया है, जिसमें ई-लॉक, लोकेट माय बाइक, आंसर बैक, हजार्ड आदि जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
yamaha fz and fzs fi series launched in india yamaha fzs fi price yamaha fzs fi specification yamaha fzs fi features
Yamaha FZS-FI - फोटो : Yamaha
कलर स्कीम
नई FZ FI मॉडल दो नए रंग रेसिंग ब्लू और मेटालिक ब्लैक में उपलब्ध होगा। जबकि FZS FI मॉडल पांच कलर स्कीम के साथ उपलब्ध होगा। इनमें मैट रेड (नया), डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, डार्क नाइट और विंटेज जैसे रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन
yamaha fz and fzs fi series launched in india yamaha fzs fi price yamaha fzs fi specification yamaha fzs fi features
Yamaha FZS-FI Vintage Edition - फोटो : Yamaha
कीमत
यामाहा ने नई FZ FI को दिल्ली में 1,03,700 रुपये की एक्स-शोरूम के साथ लॉन्च किया है। जबकि FZS FI की एक्स-शोरूम कीमत 1,07,200 रुपये रखी गई है। पहले की तुलना में नए मॉडल्स की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed