फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Waiting Period SUV: कार खरीदने जा रहे हैं तो जान लें, ये हैं हाई वेटिंग पीरियड वाली 10 एसयूवी

Sat, 13 May 2023 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
waiting period for suv in india suv with highest waiting period least waiting period suv in india
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media
वित्त वर्ष 2022-2023 में भारत में कार की बिक्री के ग्राफ में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, उद्योग अभी भी महामारी के प्रभाव से उबर रहा है। कच्चे माल की कमी के साथ मिल कर इन बदलावों ने ऑटो उद्योग पर दीर्घकालिक प्रभाव डाला। इस तरह के प्रभावों में कम उत्पादन दर और इसकी वजह से, विभिन्न मॉडलों के लिए लंबा वेटिंग पीरियड होता है। इसे कुछ मॉडलों की उच्च मांग के साथ जोड़कर देखें तो, वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक तक पहुंच गया है। यहां हम आपको उन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी भारत में सबसे लंबी वेटिंग पीरियड है।
waiting period for suv in india suv with highest waiting period least waiting period suv in india
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
इस लिस्ट की शुरुआत करें तो, Mahindra Thar (महिंद्रा थार) भारतीय बाजार में 17 महीने तक की वेटिंग पीरियड के साथ टॉप पर है। इस लाइफस्टाइल एसयूवी के न्यू जेनरेशन अपडेट के साथ इस मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है और तब से इसकी वेटिंग पीरियड सबसे लंबी बनी हुई है। 
waiting period for suv in india suv with highest waiting period least waiting period suv in india
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इस ऑफ-रोडर के बाद, दूसरे स्थान पर भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा की एक और एसयूवी Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) है। लेटेस्ट स्कॉर्पियो-एन की लॉन्च के समय कार की मांग चरम पर थी और इसलिए कुछ वैरिएंट्स के लिए 15 महीने तक की वेटिंग पीरियड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
waiting period for suv in india suv with highest waiting period least waiting period suv in india
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
इसी तरह, Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) 12 महीने तक की वेटिंग पीरियड थी, जिससे यह भारत में सबसे लंबे वेटिंग पीरियड वाली मिड-साइज एसयूवी बन गई।
विज्ञापन
waiting period for suv in india suv with highest waiting period least waiting period suv in india
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा की एक और एसयूवी XUV700 है। फीचर्स से भरपूर इस 7-सीटर एसयूवी की भारत में लॉन्चिंग के बाद से ही काफी डिमांड रही है और इसकी चाहत बरकरार है। इस मांग की वजह से एसयूवी के लिए 12 महीने तक की वेटिंग पीरियड हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed