फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Shine 100 vs TVS Radeon: इन किफायती बाइक में किसे खरीदना फायदे का सौदा, जानें डिटेल्स

Sat, 13 May 2023 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Honda Shine 100 vs TVS Radeon Know Price Features Engine Specs
Honda Shine 100 vs TVS Radeon - फोटो : For Reference Only
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने हाल ही में Shine 100 (शाइन 100 के साथ 100 सीसी कम्यूटर सेगमेंट में फिर से एंट्री की है। निर्माता ने हाल ही में शाइन 100 का डिस्पैच शुरू किया है। यह मोटरसाइकिल एक ऐसे सेगमेंट में आई है जहां पहले से बहुत कॉम्पीटिशन है और ग्राहकों के पास बहुत सारी मोटरसाइकिलों में से चुनने का विकल्प है। Honda Shine 100 का एक प्रतिद्वंद्वी TVS Radeon है। यहां हम आपको बता रहे हैं Honda Shine 100 और TVS Radeon के बीच क्या फर्क है।
Honda Shine 100 vs TVS Radeon Know Price Features Engine Specs
TVS Radeon - फोटो : TVS
दोनों के लुक में क्या है अंतर
होंडा शाइन 100 एक 100 सीसी कम्यूटर बाइक है जिसमें कोई ब्लिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन नहीं है। इसमें शाइन 125 के कुछ एलिमेंट्स हैं लेकिन उन्हें कम कर दिया गया है इसलिए शाइन 100 काफी साधारण दिखती है। दूसरी ओर, TVS Radeon थोड़ी बड़ी दिखता है और इसमें कुछ क्रोम एलिमेंट्स जैसे हेडलैम्प के चारों ओर बेजेल, इंजन का गोल्डन केसिंग और क्रोम एग्जॉस्ट शील्ड है।
Honda Shine 100 vs TVS Radeon Know Price Features Engine Specs
Honda Shine 100 - फोटो : Honda Motorcycle
इंजन में क्या है फर्क
Honda Shine 100 में 98.9 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 7.28 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ चार-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा है। TVS Radeon में 109.7 cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन अधिकतम 8.08 बीएचपी का पावर और 8.07 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसमें भी 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Shine 100 vs TVS Radeon Know Price Features Engine Specs
TVS Radeon - फोटो : TVS Motor Company
हार्डवेयर का अंतर
दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है। TVS Radeon के रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी मिलती है। दोनों मोटरसाइकिलों पर ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक दी गई है। इसके अलावा, Radeon में फ्रंट में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। Radeon ट्यूबलेस टायर्स के साथ 18-इंच व्हील्स का इस्तेमाल करती है जबकि Shine 100 में ट्यूब-टाइप टायर्स के साथ 17-इंच व्हील्स मिलते हैं।
विज्ञापन
Honda Shine 100 vs TVS Radeon Know Price Features Engine Specs
Honda Shine 100 - फोटो : Honda Motorcycle
कीमत में कितना है अंतर
Honda Shine 100 की कीमत 64,900 रुपये है। वहीं, Radeon की कीमत 60,925 रुपये से शुरू होती है जो 78,834 रुपये तक जाती है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। Radeon की कीमत बढ़ जाती है क्योंकि इसे डुअल-टोन पेंट स्कीम में पेश किया जाता है साथ ही टॉप-एंड ट्रिम फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed