अगर आप फेस्टिव सीजन के मौके पर Volkswagen (फॉक्सवैगन) की एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। फॉक्सवैगन इंडिया ने बुधवार को 1 अक्तूबर से अपने भारत रेंज में सभी मॉडल्स पर दो प्रतिशत तक की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया इस समय देश में Taigun (ताइगुन) एसयूवी, Virtus (वर्टस) सेडान और Tiguan (टिगुआन) प्रीमियम एसयूवी जैसे मॉडल बेचती है।
2 of 4
Volkswagen Tiguan
- फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन ने बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि इसने कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले को जरूरी बना दिया है। इस समय, टिगुआन कंपनी का सबसे महंगा उत्पाद है, जिसकी कीमत 32.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। फिर वर्टस है जिसकी कीमत 11.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ताइगुन जो मिड-साइज एसयूवी स्पेस में प्रतिस्पर्धा करता है और इसकी कीमत 11.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
3 of 4
Volkswagen Virtus 2022
- फोटो : Volkswagen
इस साल की शुरुआत में, फॉक्सवैगन ने दावा किया कि देश में सेडान सेगमेंट के स्थिर रहने के बावजूद वर्टस को लेकर ग्राहकों का बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि 2021 में लॉन्च की गई ताइगुन अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इन दोनों मॉडलों को इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है और कंपनी ने विदेशों में भी निर्यात करने के लिए भारत को एक मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया है।
4 of 4
Volkswagen Taigun Anniversary Edition
- फोटो : Volkswagen
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आगामी कीमतों में बढ़ोतरी से खरीदारों की भावनाओं पर कितना असर पड़ता है। खासकर त्योहार के सीजन के आसपास, संभावित ग्राहक आमतौर पर अपने पसंदीदा कार खरीदने के फैसले को अंतिम रूप देने के लिए कई डील और ऑफर्स का इंतजार करते हैं।