Volkswagen Passenger Cars India (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया) ने गुरुवार को एलान किया कि उसने भारत में अपने 120 सर्विस टचप्वाइंट पर अपना सालाना मानसून कैंपेन शुरू कर दिया है। यह कार्यक्रम पूरे महीने चलेगा और ग्राहकों को व्यापक सर्विस और आकर्षक ऑफर मुहैया कराएगा। फॉक्सवैगन वाहनों के मालिक किसी भी मौजूदा समस्या के लिए कारों की कॉम्प्लीमेंट्री 40-पॉइंट चेक-अप का लाभ उठा सकते हैं।
2 of 6
Volkswagen Tiguan
- फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
चेक-अप यह आकलन करेगा कि कार को किसी भी संभावित खराबी से बचने और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करने के लिए किसी रखरखाव और मरम्मत सेवाओं की जरूरत है या नहीं। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, "मानसून कैंपेन के जरिए, हमारा लक्ष्य प्री-मानसून रखरखाव देखभाल के महत्व को दोहराना है, जो सीजन में आने वाली कठिन ड्राइविंग परिस्थितियों के कारण ग्राहकों और वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।"
3 of 6
Volkswagen
- फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
अभियान के जरिए, कंपनी अपने लॉयल्टी प्रॉडक्ट्स जैसे एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस वैल्यू पैकेज और चुनिंदा वैल्यू-एडेड सर्विस पर आकर्षक ऑफर भी दे रही है। अभियान के दौरान, ग्राहक इसकी मोबाइल सर्विस यूनिट के जरिए ग्राहकों के लिए डोरस्टेप सर्विस का भी लाभ उठा सकते हैं, जो कंपनी के मुताबिक 90 प्रतिशत जगहों को कवर करती है।
4 of 6
Volkswagen Taigun
- फोटो : Volkswagen (For Reference Only)
ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सर्विस अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं या लॉयल्टी प्रॉडक्टस खरीद सकते हैं। गुप्ता ने कहा, "एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में, हमारी कोशिश है कि हम अपने ग्राहकों को एक सहज, आरामदायक और आनंददायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुहैया कराएं।"
5 of 6
Volkswagen Virtus
- फोटो : Volkswagen
अन्य खबरों में, कंपनी ने हाल ही में वर्टस सेडान का GT DSG (जीटी डीएसजी) वैरिएंट 16.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है। यह 148 बीएचपी का पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल पेशकशों में से एक बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह 19.62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है जो ARAI प्रमाणित है।