{"_id":"5eca6e468ebc3e904359f4c1","slug":"virat-kohli-brother-buys-porsche-panamera-turbo-sports-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के भाई ने खरीदी Porsche Panamera Turbo स्पोर्ट्स कार, जानिए कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
विराट कोहली के भाई ने खरीदी Porsche Panamera Turbo स्पोर्ट्स कार, जानिए कीमत और फीचर्स
Sun, 24 May 2020 06:23 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Porsche
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो महीने बाद ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप शुरू कर दिये हैं। वहीं Porsche India ने भी देश में अपने डीलरशिप शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को अपनी पहली डिलीवरी भी की। कंपनी ने अपनी पहली डिलीवरी विराट कोहली के भाई विकास कोहली को की है। उन्होंने शानदार स्पोर्ट्स कार Porsche Panamera Turbo खरीदी है।
पॉर्श
फीचर्स
बता दें कि इस कार का लुक काफी शानदार है। यह कार अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टर्न असिस्ट के साथ लेन चेंज असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, पार्क असिस्ट, सराउंड व्यू कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसी खूबियों से लैस है। इसमें 4-स्पॉट डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ एलईडी मेन हेडलाइट्स, 4-स्पॉट ब्रेक लाइट्स के साथ एलईडी टेललाइट्स और बॉडी में इंटीग्रेड किया गया बड़ा रियर स्पॉइलर दिया गया है।

- फोटो : Porsche
कीमत
Porsche Panamera Turbo की कीमत की बात करें तो इस स्पोर्ट्स कार की शुरुआती कीमत 2.12 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। इसमें 4-लीटर, ट्विन-टर्बो, V8 इंजन दिया गया है। जो कि 5,750 आरपीएम पर 550 एचपी की पावर जनरेट करता है। बता दें कि विकास कोहली को डिलीवर की गई Porsche Panamera Turbo ब्लैक कलर की है।

- फोटो : Twitter
12-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
Porsche Panamera Turbo में 12-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, रियर सीट के लिए दो 10-इंच के रिमूवेबल टचस्क्रीन डिस्प्ले, 14-तरह से पावर अजस्टबेल सीट्स, रियर-सीट हीटिंग, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बोस सराउंड साउंड सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं।

सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
Porsche Panamera Turbo 3.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, स्पोर्ट क्रोनो पैकेज के साथ यह लग्जरी कार 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है।