{"_id":"659bd7c0aaca7df717017f3b","slug":"vietnam-s-vinfast-confirms-india-entry-with-2-billion-dollar-investment-into-ev-plant-in-tamil-nadu-2024-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: वियतनाम की विनफास्ट तमिलनाडु में लगाएगी ईवी प्लांट, दो अरब डॉलर का करेगी निवेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: वियतनाम की विनफास्ट तमिलनाडु में लगाएगी ईवी प्लांट, दो अरब डॉलर का करेगी निवेश
Mon, 08 Jan 2024 04:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
VinFast Electric Car
- फोटो : VinFast
VinFast (विनफास्ट) तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की दुनिया में एक महत्वपूर्ण नाम और ब्रांड बनकर उभर रहा है। वियतनाम की यह कंपनी पहले ही दुनिया भर के कई बाजारों में अपना विस्तार कर चुकी है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल है। और अब उसने तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट में 2 अरब डॉलर के निवेश के जरिए भारत में एंट्री की पुष्टि की है।
VinFast Electric Car
- फोटो : VinFast
भारत में इस समय एंट्री करना विनफास्ट के लिए उतना ही फायदेमंद हो सकता है जितना यह भारत में ईवी अपनाने को रफ्तार दे सकता है। बिक्री के मामले में, भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है। लेकिन ईवी पैठ अभी भी काफी कम है। इसका मतलब यह हो सकता है कि विनफास्ट उस विशाल क्षमता का फायदा उठाना चाहता है। और तमिलनाडु को देश में अपने संचालन का आधार चुनना इस आकलन से उपजा है कि राज्य में भारत का ईवी हब बनने की अपार संभावना है।
कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "विनफास्ट तमिलनाडु परियोजना का लक्ष्य 150,000 यूनिट तक की वार्षिक क्षमता के साथ क्षेत्र में एक प्रथम श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित होना है। मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का निर्माण 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना का मकसद तमिलनाडु और पूरे भारत में आर्थिक विकास की एक मजबूत नींव रखना है। आर्थिक फायदों के अलावा, यह परियोजना ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट (हरित परिवहन विकास) के लिए रास्ता बनाएगी। जिसका लक्ष्य नव-पंजीकृत निजी कारों का 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होना है। यह परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए राज्य सरकार की पहलों के अनुरूप है।"

ईवी की दुनिया में विनफास्ट कितना अहम है
विनफास्ट वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रेस में एक नई खिलाड़ी है। और यह ऐसे देश से आई है जिसका परंपरागत रूप से ऑटोमोबाइल निर्माण क्षमता में ज्यादा योगदान नहीं रहा है। लेकिन ईवी के आगमन ने इस क्षेत्र में काफी हद तक बराबरी का मैदान तैयार कर दिया है। जिससे पारंपरिक दिग्गजों के साथ-साथ उभरती ईवी कंपनियों के लिए भी समान मौके पैदा हुए हैं।

VinFast Electric Car Plant
- फोटो : VinFast
विनफास्ट की स्थापना 2017 में फाम न्हाट वुओंग ने की थी। जो वियतनाम के पहले अरबपति हैं और जिन्होंने एक रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में अपनी संपत्ति बनाई थी। 2021 से ईवी का निर्माण कर रही यह कंपनी भले ही दो साल से ज्यादा पुरानी न हो, लेकिन ये काफी काम कर रही है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में जीएम से एक निर्माण प्लांट खरीदी है। और साथ ही इंडोनेशिया में एक और उत्पादन केंद्र खोलने की दिशा में काम कर रही है, जहां से 2026 से मॉडल का रोलआउट शुरू होने वाला है। इसने 2023 की शुरुआत में अमेरिका में अपने ईवी भेजना भी शुरू कर दिया और पिछले महीने वहां अपना पहला डीलरशिप खोला। यह उत्तरी कैरोलिना में एक निर्माण प्लांट भी स्थापित कर रही है और देश में 4 अरब डॉलर का निवेश कर रही है।
विज्ञापन
VinFast Electric Car
- फोटो : VinFast
विनफास्ट का प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो
विनफास्ट ईवी मॉडल एक्सटीरियर डिजाइन में काफी आकर्षक हैं। भले ही अभी तक उनके स्पेसिफिकेशन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं। कंपनी VF3 और VF4 जैसे छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ-साथ VF7 और VF9 जैसे बड़े इलेक्ट्रिक एसयूवी भी पेश करती है। इसके पोर्टफोलियो में VF6 एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और VF7 कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। जबकि VF8 एक मिड-साइज एसयूवी है।