{"_id":"65f19e773fae6a9aa30fd5bd","slug":"vehicle-thefts-in-india-vehicle-stolen-vehicle-theft-cases-in-india-car-theft-delhi-ncr-2024-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vehicle Theft: दिल्ली-एनसीआर में हर 14 मिनट में चोरी होता है एक वाहन, इस ब्रांड पर रहती है चोरों की ज्यादा नजर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Theft: दिल्ली-एनसीआर में हर 14 मिनट में चोरी होता है एक वाहन, इस ब्रांड पर रहती है चोरों की ज्यादा नजर
Wed, 13 Mar 2024 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Car Theft
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भारत में वाहन चोरी के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील शहर बना हुआ है। क्योंकि देश में कुल मिलाकर वाहन चोरी 2022 से 2.5 गुना बढ़ गई है। चोरी हुए वाहनों के और विश्लेषण में, भारत में कारों की तुलना में साइकिलों की चोरी 9.5 गुना से ज्यादा हुई है।
Car Theft
- फोटो : For Reference Only
चोरी के लिए संवेदनशील दिन और इलाके
दिल्ली के बाद इन शहरों में ज्यादा चोरीदिल्ली के बाद, चेन्नई और बंगलूरू में वाहन चोरी की घटनाओं में खासा बढ़ोतरी देखी गई। चोरी की घटनाएं चेन्नई में 5 प्रतिशत से 10.5 प्रतिशत और बंगलूरू में 9 प्रतिशत से 10.2 प्रतिशत तक बढ़ गई। वहीं, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में वाहन चोरी की घटनाएं सबसे कम रहीं।
Car Theft
- फोटो : For Reference Only
हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी
यह आंकड़े दिल्ली में वाहन चोरी की गंभीर तस्वीर पेश करते हैं। जहां 2023 में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हुई है और औसतन प्रतिदिन 105 चोरी के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि चोरी पूरे सप्ताह में समान रूप से हुई थी। लेकिन मंगलवार, रविवार और गुरुवार को इन घटनाओं में इजाफा देखा गया।

दिल्ली के ये इलाके चोरी को लेकर संवेदनशील
हालांकि दिल्ली में अन्य शहरों की तुलना में वाहन चोरी की कुल हिस्सेदारी में कमी आई है। यह 2022 में 56 प्रतिशत से घटकर 2023 में 37 प्रतिशत हो गई। इसके बावजूद, रिपोर्ट दिल्ली के भजनपुरा और उत्तम नगर जैसे पुराने चोरी के गढ़ों के साथ-साथ शाहदरा, पटपड़गंज और बदरपुर जैसे उभरते क्षेत्रों की ओर भी इशारा करती है।
हालांकि दिल्ली में अन्य शहरों की तुलना में वाहन चोरी की कुल हिस्सेदारी में कमी आई है। यह 2022 में 56 प्रतिशत से घटकर 2023 में 37 प्रतिशत हो गई। इसके बावजूद, रिपोर्ट दिल्ली के भजनपुरा और उत्तम नगर जैसे पुराने चोरी के गढ़ों के साथ-साथ शाहदरा, पटपड़गंज और बदरपुर जैसे उभरते क्षेत्रों की ओर भी इशारा करती है।
विज्ञापन
Car Theft
- फोटो : For Reference Only
इन ब्रांड पर रहती है चोरों की नजर ज्यादा
मारुति सुजुकी कारों की चोरी कुल चोरी हुए वाहनों का 47 प्रतिशत है, जिसमें वैगन आर और स्विफ्ट जैसे मॉडल दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा निशाना बनते हैं। इसके अलावा, 2023 में बाइक चोरी में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसमें हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा चोरी होने वाली बाइक के रूप में सामने आई है। उसके बाद होंडा एक्टिवा और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नंबर आता है। गुरुग्राम में, हीरो बाइक का चोरी हुए सभी दोपहिया वाहनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान रहा।