फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Used Car Maintenance: सेकंड हैंड कार की लाइफ रखनी है लंबी, तो अपनाएं ये जरूरी मेंटेनेंस टिप्स

Sat, 21 Dec 2024 01:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

भारत में सेकेंड हैंड कार (यूज्ड कार या प्री-ओन्ड कार) बाजार में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपने यूज्ड कार को कई वर्षों तक बेहतर एक्सपीरियंस  के साथ ड्राइव कर सकते हैं।

विज्ञापन
used car maintenance checklist pre owned cars second hand car maintenance plan
Car Service - फोटो : Freepik
भारत में सेकेंड हैंड कार (यूज्ड कार या प्री-ओन्ड कार) बाजार में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। खरीदार अपनी पसंद को तवज्जो दे रहे हैं। वे नई और महंगी गाड़ियों के बजाय फीचर्स से भरपूर, ज्यादा किफायती वाहनों को चुनते हैं। सेकंड हैंड कारों की बढ़ती बिक्री का कारण भी यही है। बदलते दौर में उपभोक्ता स्मार्ट फाइनेंसिशयल डिसिजन ले रहे हैं, जिससे प्री-ओन्ड व्हीकल्स के बाजार में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 


जो उपभोक्ता यूज्ड कार इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए वाहन का रेगुलर मेंटेनेंस करना काफी अहम होता है। जिससे वाहन का बेहतरीन परफॉर्मेंस, सुरक्षा और लंबी उम्र सुनिश्चित हो सके। साथ ही वाहन की रीसेल वैल्यू भी बनी रहे। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप अपने यूज्ड कार को कई वर्षों तक बेहतर एक्सपीरियंस  के साथ ड्राइव कर सकते हैं।
used car maintenance checklist pre owned cars second hand car maintenance plan
Car Maintenance Tips - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इंजन और ट्रांसमिशन की देखभाल
इंजन को वाहन का दिल कहा जाता है जो इसकी रफ्तार को पावर देता है। और यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह सुचारू रूप से चले, नियमित रूप से फिटनेस जांच महत्वपूर्ण है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंजन में उचित एयर फ्लो सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए हर 15 हजार से 30 हजार मील पर एयर फिल्टर बदलें। ऑप्टिमम एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए टाइमिंग बेल्ट या चेन को बदलने और नियमित रूप से ऑयल बदलने के लिए निर्माता के दिशानिर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी जाती है।
used car maintenance checklist pre owned cars second hand car maintenance plan
Car Battery - फोटो : Freepik
बैटरी की जांच
सेकंड-हैंड कार खरीदने से पहले, बैटरी की लाइफ का पता लगाना। और समय रहते उसे बदल देना जरूरी है, इससे पहले कि बैटरी अपनी पावर स्टोर करने की क्षमता खो दे। साथ ही, जंग, किसी नुकसान या लीकेज जैसे कारकों पर ध्यान देना जरूरी है। जो भारतीय सड़कों पर एक सहज यात्रा में बाधा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
used car maintenance checklist pre owned cars second hand car maintenance plan
Car Suspension System - फोटो : Freepik
सस्पेंशन और अलाइनमेंट
सस्पेंशन वाहन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह वाहन को स्थिर देता है, ताकि यह उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदेह ड्राइविंग एक्सपीरिसंय दे सके। सस्पेंशन के नियमित रखरखाव में विजुअल निरीक्षण, सस्पेंशन का शोर, राइड कंफर्ट और टायर के घिसाव को शामिल किया जाना चाहिए। भारत की सड़कों की अलग-अलग स्थितियों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए उचित अलाइनमेंट भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
used car maintenance checklist pre owned cars second hand car maintenance plan
Car Brake - फोटो : Freepik
ब्रेक हेल्थ
स्पंजी या सॉफ्ट ब्रेक पैडल जैसे चेतावनी संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। और यह सुनिश्चित करना है कि कम ब्रेकिंग पावर और ब्रेक फेल से बचने के लिए ब्रेक सिस्टम की मरम्मत की जानी चाहिए। इसलिए सुरक्षा के लिए नियमित ब्रेक मेंटेनेंस महत्वपूर्ण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed