फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Challans: योगी सरकार 17 लाख ट्रैफिक चालान करेगी माफ, लेकिन पहले ही कर दिया है भुगतान तो अब क्या करें?

Sat, 21 Oct 2023 09:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 09:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में 17 लाख से ज्यादा लंबित ट्रैफिक चालान माफ करने का फैसला किया है। लेकिन यदि आपने पहले ही जुर्माना भर दिया है तो अब क्या किया जा सकता है?

विज्ञापन
UP Govt to waive off 17 lakh pending traffic challans in Noida, What to do if paid already
Noida Traffic Challan - फोटो : For Reference Only
Traffic Challans Waived: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में 17 लाख से ज्यादा लंबित ट्रैफिक चालान माफ करने का फैसला किया है। आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल, 2018 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच जो चालान जारी किए गए थे, उन्हें यातायात विभाग द्वारा रद्द कर दिया जाएगा। इस अवधि के दौरान यातायात उल्लंघन के लिए लगभग 17,89,463 चालान जारी किए गए।
UP Govt to waive off 17 lakh pending traffic challans in Noida, What to do if paid already
Traffic Challan - फोटो : Amar Ujala
बड़ी संख्या में लोगों को होगा फायदा
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद वाहनों के चालान माफ करने की कार्रवाई की जाएगी और उनके चालान राशि जीरो कर दिया जाएगा। अब तक यह आदेश सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से किए गए चालान पर लागू हो रहा था लेकिन अब यातायात पुलिस पर भी होगा। 

इस कदम से यात्रियों, डिलीवरी कर्मचारियों और टैक्सी ड्राइवरों सहित बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। यदि आप पर इस अवधि के दौरान जुर्माना लगाया गया है, तो आपको चालान का भुगतान न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसे जल्द ही ई-चालान पोर्टल से हटा दिया जाएगा। लेकिन यदि आपने पहले ही जुर्माना भर दिया है तो अब क्या किया जा सकता है।
UP Govt to waive off 17 lakh pending traffic challans in Noida, What to do if paid already
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पहले ही भर दिया जुर्माना, तो क्या करें?
यदि आपने इस अवधि के दौरान जारी किए गए ट्रैफिक चालान का जुर्माना पहले ही जमा कर दिया है, तो अब कुछ नहीं किया जा सकता है। 7 लाख से ज्यादा मोटर चालक पहले ही अपने ई-चालान का भुगतान कर चुके हैं और यह इसी तरह रहेगा।

अगर आपने अभी तक चालान का भुगतान नहीं किया है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। और यदि आपने पहले ही भुगतान कर दिया है, तो आप उस वित्तीय फायदे से चूक गए हैं जो सरकार द्वारा लंबित चालान को माफ करने से मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Govt to waive off 17 lakh pending traffic challans in Noida, What to do if paid already
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार माफ नहीं हुए चालान
यह पहली बार नहीं है कि पोर्टल से लंबित चालान हटाए गए हैं। इससे पहले, सरकार ने दिसंबर 2016 से दिसंबर 2021 के बीच जारी किए गए करीब 30,000 चालान रद्द कर दिए थे। हाल ही में बड़े पैमाने पर रद्द किए गए चालान के बाद, डेटा पोर्टल से ई-चालान को हटा दिया जाएगा। यह इन चालानों को संभालने के लिए जिम्मेदार यातायात पुलिस के लिए एक बड़ी राहत होगी। साथ ही उन लोगों के लिए भी जिन पर जुर्माना लगाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed