{"_id":"6800f70e5f11ec7c3b084b23","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-india-aims-to-construct-100-km-of-highway-per-day-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Highways: नितिन गडकरी ने कहा- भारत का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग बनाना है, भौतिक टोल प्लाजा हटाए जाएंगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highways: नितिन गडकरी ने कहा- भारत का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग बनाना है, भौतिक टोल प्लाजा हटाए जाएंगे
Thu, 17 Apr 2025 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:11 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार देश में हाईवे निर्माण की रफ्तार को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिदिन तक ले जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
National Highway
- फोटो : X/@Nitin_Gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार देश में हाईवे निर्माण की रफ्तार को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिदिन तक ले जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले 18 महीनों में भारत का सड़क ढांचा अमेरिका से भी बेहतर हो जाएगा।
National Highway
- फोटो : X/@Nitin_Gadkari
पीटीआई के मुताबिक, गडकरी ने यह भी कहा कि सड़क मंत्रालय आने वाले वर्षों में 25,000 किलोमीटर के दो और चार लेन वाले हाईवे बनाएगा। उन्होंने यह साफ किया कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा, "भारत के लिए बुनियादी ढांचे का विकास बहुत महत्वपूर्ण है... मैं देश में राजमार्ग निर्माण की गति को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिदिन करने के लिए काम कर रहा हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि राजमार्ग परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई नई स्कोडा कोडियाक, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई नई स्कोडा कोडियाक, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
National Highway
- फोटो : X/@Nitin_Gadkari
अब तक हाईवे निर्माण में हुई प्रगति
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2020-21 में हाईवे निर्माण की रफ्तार का एक रिकॉर्ड बनाया था, जब औसतन 37 किलोमीटर सड़क प्रतिदिन बन रही थी। आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में 10,237 किलोमीटर, 2020-21 में 13,435 किलोमीटर, 2021-22 में 10,457 किलोमीटर, 2022-23 में 10,331 किलोमीटर और 2023-24 में 12,349 किलोमीटर सड़कें बनाई गईं। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारत लगातार अपनी सड़क नेटवर्क को मजबूत कर रहा है।
यह भी पढ़ें - Ethanol: भारत का इथेनॉल अभियान, अब सरकार का लक्ष्य 2030 तक पेट्रोल में 30 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण करना है

- फोटो : PTI
मुंबई-गोवा हाईवे जून 2025 तक पूरा होगा
गडकरी ने यह भी जानकारी दी कि काफी समय से अटका पड़ा मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट इस साल जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रोजाना सफर करने वालों और कोकण जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस हाईवे के बन जाने से मुंबई और गोवा के बीच यात्रा का समय काफी घट जाएगा और क्षेत्र के विकास को भी जोरदार बढ़ावा मिलेगा। गडकरी ने कहा, "मुंबई-गोवा हाईवे में बहुत सारी मुश्किलें आईं, लेकिन चिंता मत कीजिए, इस जून तक हम 100 प्रतिशत सड़क निर्माण पूरा कर देंगे।"
यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Grand Vitara CNG: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी वेबसाइट से हटाई गई, क्या बंद हो गया ये मॉडल?

- फोटो : X/@nitin_gadkari
देश से जल्द हटेंगे फिजिकल टोल प्लाजा
सरकार लंबे समय से सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लाने की योजना बना रही है, जो मौजूदा FASTag (फास्टैग) सिस्टम की जगह लेगा। इस पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि जल्द ही देशभर से फिजिकल टोल प्लाजा हटा दिए जाएंगे और एक नई टोल नीति लाई जाएगी। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति लेकर आएगी। अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन अगले 15 दिनों में नई नीति की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लागू होने के बाद टोल को लेकर किसी को भी कोई शिकायत नहीं रहेगी।"
यह भी पढ़ें - Tesla EV Charging: भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी एलन मस्क की टेस्ला, जानें क्या है प्लान