TVS कंपनी एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक TVS Victor को लॉन्च करने जा रही है। यह नई बाइक BS6 मानकों के अनुरूप होगी। बाकि इसके अलावा इंजन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया जाएगा। नई Victor में TVS की ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) भी दी जा सकती है।
BS6 इंजन के साथ जल्द आएगी TVS Victor बाइक, जानिए क्या होंगे बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से होगी महंगी
बता दें कि यह नई बाइक करीब 6,000 रुपये से 8,000 रुपये तक महंगी होगी। TVS Victor बीएस4 बेस ड्रम वैरिएंट की कीमत 56,622 रुपये है। जबकि इसके फ्रंट डिस्क ब्रेक वैरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 58,622 रुपये और प्रीमियम एडिशन वैरिएंट की कीमत 59,602 रुपये है।
नई बाइक में फीचर्स
नई बाइक के फीचर्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी इसमें पुराने मॉडल की तरह ही टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क, ट्विन 5-स्टेप एडजस्टेबल सीरीज स्प्रिंग रियर सस्पेंशन, 240 एमएम फ्रंट पेटल डिस्क/130 एमएम ड्रम अप फ्रंट और रियर में 110 एमएम ड्रम ब्रेक दे सकती है। इसके अलावा इसमें नए ग्राफिक्स के साथ LED हेडलाइट की फीचर भी मिल सकता है।
इन बाइकों से होगा मुकाबला
नई TVS Victor का मुकाबला बाजार में Hero Passion Pro और Bajaj Platina 110 H-Gear से होगा। यह बाइक 110 सीसी की होगी। नई और पुरानी बाइक की तुलना करते हैं तो इसमें अलग-अलग पावर और टार्क देखने को मिलेगा। नई Victor का इंजन 9.6 पीएस की पावर और 9.4 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं Radeon BS4 में 8.4 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का टार्क जनरेट करता है।
टीवीएस की लोकप्रिय बाइक
बता दें कि यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक है। इस बाइक को लोगों ने काफी पसंद भी किया। जब यह पहली बार बाजार में आई थी तब इसे कई रंगों में पेश किया गया था। यह बाइक अपने दौर की सबसे चर्चित बाइकों में से एक है। जब यह बाइक पहली बार बाजार में आई थी तब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इसका विज्ञापन करते थे।