फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रायम्फ टाइगर 850 स्पोर्ट लॉन्च, मिला नया इंजन प्लेटफॉर्म और दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 09 Feb 2021 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
triumph tiger 850 sport launched in india triumph tiger 850 sport price india triumph tiger 850 sport 2021 specs triumph motorcycles models adventure bike triumph
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपनी नई Tiger 850 Sport (टाइगर 850 स्पोर्ट) मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। नई टाइगर मोटरसाइकिल ट्रायम्फ की एडवेंचर बाइक्स की टाइगर रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल होगी। यह मौजूदा बेस मॉडल Tiger 900 XR (टाइगर 900 एक्सआर) ट्रिम की रिप्लेस करेगी। कंपनी ने नई Tiger 850 Sport की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11,95,000 रुपये तय की है।

triumph tiger 850 sport launched in india triumph tiger 850 sport price india triumph tiger 850 sport 2021 specs triumph motorcycles models adventure bike triumph
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

नया प्लेटफॉर्म
नई टाइगर 850 स्पोर्ट में कंपनी का मशहूर 900 cc ट्रिपल इंजन प्लेटफॉर्म मिलता है। इस इंजन को टाइगर 900 रेंज के मॉडल में भी इस्तेमाल किया गया है। ट्रायम्फ का कहना है कि नई टाइगर मोटरसाइकिल में 'उच्च-विशेष उपकरण और प्रौद्योगिकी' मिलती है, जो विशेष रूप से उन सवारों के लिए विकसित की गई है जो कम कीमत पर ज्यादा प्रबंधनीय परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं। 

triumph tiger 850 sport launched in india triumph tiger 850 sport price india triumph tiger 850 sport 2021 specs triumph motorcycles models adventure bike triumph
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

इंजन
इस मोटरसाइकिल में 888 cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन मिलता है जो टाइगर 900 रेंज की बाइक में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 84 bhp का अधिकतम पावर और 8,500 rpm पर 82 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्लिप और असिस्ट क्लच टेक्नोलॉजी मिलती है। ट्रायम्फ का दावा है कि कम आरपीएम पर पावरट्रेन की कार्यप्रणाली टी-प्लेन क्रैंक के अपने 1-3-2 फायरिंग ऑर्डर की वजह से मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
triumph tiger 850 sport launched in india triumph tiger 850 sport price india triumph tiger 850 sport 2021 specs triumph motorcycles models adventure bike triumph
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

फीचर्स
नई टाइगर में ऑल-एलईडी लाइटिंग, दो राइडिंग मोड्स - रेन एंड रोड, 5-इंच की फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसे दो साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी के साथ पेश किया गया है, जबकि इसकी सर्विस 16,000 किमी पर करानी होगी। 

विज्ञापन
triumph tiger 850 sport launched in india triumph tiger 850 sport price india triumph tiger 850 sport 2021 specs triumph motorcycles models adventure bike triumph
Triumph Tiger 850 Sport - फोटो : Triumph

मुकाबला
नई बाइक टाइगर का नवंबर 2020 में ग्लोबल डेब्यू किया गया था और इसके एक महीने बाद कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इसे सूचीबद्ध किया गया था। ट्रायम्फ का कहना है कि नई टाइगर 850 स्पोर्ट 'पावर और टेक्नोलॉजी का सही संतुलन' है। नई Tiger 850 Sport का भारत बाजार में सीधा मुकाबला BMW F 750 GS (बीएमडब्ल्यू एफ 750 जीएस) जैसी बाइक से होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed