फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triumph Speed Triple 1200 RX: ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RX लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 16 Oct 2025 02:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने भारत में अपनी नई Speed Triple 1200 RX (स्पीड ट्रिपल 1200 आरएक्स) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Triumph Speed Triple 1200 RX Limited Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
Triumph Speed Triple 1200 RX - फोटो : Triumph Motorcycles
ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने भारत में अपनी नई Speed Triple 1200 RX (स्पीड ट्रिपल 1200 आरएक्स) मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इस लिमिटेड एडिशन बाइक की कीमत करीब 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसे वैश्विक स्तर पर सिर्फ 1,200 यूनिट्स तक सीमित रखा है, यानी यह कुछ चुनिंदा लोगों तक ही पहुंचेगी। 


यह भी पढ़ें - Honda: होंडा CBR650R और CB650R को नए कलर ऑप्शन के साथ 2026 के लिए किया गया अपडेट, जानें डिटेल्स
Triumph Speed Triple 1200 RX Limited Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
Triumph Speed Triple 1200 RX - फोटो : Triumph Motorcycles
इंजन और परफॉर्मेंस
नई RX में वही दमदार 1,163cc का इनलाइन-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 183 hp की पावर और 128 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

इसमें एक्रापोविक का स्पेशल एक्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो कार्बन फाइबर और टाइटेनियम से बना है। हालांकि इससे वजन में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। बाइक का कर्ब वजन 199 किलो ही है। जो इसे अब भी अपने सेगमेंट की सबसे हल्की स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिलों में से एक बनाता है।

यह भी पढ़ें - TVS Apache RTX: टीवीएस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स, जानें कीमत और फीचर्स
Triumph Speed Triple 1200 RX Limited Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
Triumph Speed Triple 1200 RX - फोटो : Triumph Motorcycles
स्पोर्टी डिजाइन और एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स
Triumph Speed Triple 1200 RX (ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएक्स) का लुक इसके स्टैंडर्ड मॉडल Speed Triple 1200 RS से प्रेरित है। लेकिन इसमें कई विजुअल और एर्गोनॉमिक बदलाव किए गए हैं।

इसमें निऑन येलो और ब्लैक कलर स्कीम दी गई है, जो इसे बाकी मॉडलों से अलग बनाती है। इसके अलावा RX ग्राफिक्स और स्पोर्टियर पोजिशन वाला राइडर ट्राएंगल दिया गया है। जिसमें लोअर क्लिप-ऑन हैंडलबार और ज्यादा रियर-सेट फुट पेग्स हैं। यानी यह अब पहले से ज्यादा रेसिंग फील देती है।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 और त्योहारी मांग से सितंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी, SIAM की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Triumph Speed Triple 1200 RX Limited Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
Triumph Speed Triple 1200 RX - फोटो : Triumph Motorcycles
हार्डवेयर और राइडिंग टेक्नोलॉजी
RX वेरिएंट में बेहतरीन कंट्रोल और राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए ओहलिंस स्मार्ट EC 3.0 एक्टिव सस्पेंशन सिस्टम और ओहलिंस SD EC स्टीयरिंग डैम्पर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ट्विन डिस्क सेटअप के साथ ब्रेम्बो स्टाइलेमा कैलिपर्स और ब्रेम्बो MCS रेडियल मास्टर सिलेंडर लगाया गया है। यह सब मिलकर बाइक को हाई-स्पीड पर भी बेहतरीन स्थिरता और सुरक्षा देते हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Motorcycle: 100 साल पुरानी मशहूर बाइक ब्रांड का नया अध्याय, अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी इंडियन मोटरसाइकिल
विज्ञापन
Triumph Speed Triple 1200 RX Limited Edition Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
Triumph Speed Triple 1200 RX - फोटो : Triumph Motorcycles
कीमत और उपलब्धता
भारत में इसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये रखा गया है, जो कि स्टैंडर्ड Speed Triple 1200 RS से करीब सवा लाख रुपये ज्यादा है। ट्रायम्फ ने यह नहीं बताया है कि भारत के लिए कितनी यूनिट्स तय की गई हैं। लेकिन चूंकि यह ग्लोबल लिमिटेड एडिशन है, इसलिए इसकी उपलब्धता काफी सीमित रहने वाली है। 

यह भी पढ़ें - 2026 Land Rover Discovery: भारत में 2026 लैंड रोवर डिस्कवरी एसयूवी के नए एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स 

यह भी पढे़ं - Land Rover Defender 110 Trophy Edition: लैंड रोवर डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन लॉन्च, मिले शानदार ऑफ-रोड फीचर्स 

यह भी पढ़ें - MINI John Cooper Works Countryman ALL4: मिनी जॉन कूपर वर्क्स कंट्रीमैन ALL4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed