{"_id":"65fabcc1758599604a07ec86","slug":"traffic-violation-delhi-red-light-violation-detection-system-red-light-jump-challan-in-delhi-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traffic Violation: दिल्ली ट्रैफिक उल्लंघन की राजधानी! रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों की संख्या हुई दोगुनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Violation: दिल्ली ट्रैफिक उल्लंघन की राजधानी! रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों की संख्या हुई दोगुनी
Wed, 20 Mar 2024 04:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Red Light
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल के पहले तीन महीनों में यातायात नियमों के उल्लंघन में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली पुलिस ने 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों की संख्या पर डेटा जारी किया। आंकड़ों से पता चलता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट जंप करने जैसे यातायात उल्लंघन में 2023 की समान अवधि की तुलना में 200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उल्लंघनों को शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पकड़ा गया था।
Red Light Jump
- फोटो : For Reference Only
दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, रेड लाइट जंप करने का यातायात उल्लंघन ज्यादातर शहर के दक्षिणी भाग में देखा गया है। ज्यादातर यातायात उल्लंघन नौरोजी नगर, नारायणा, मूलचंद, भिकाजी कामा प्लेस, मोती बाग, लाजपत नगर और एंड्रूयज गंज जैसे इलाकों में हुए। कुल मिलाकर, दिल्ली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को 69,296 चालान जारी किए। पिछले साल ऐसे यातायात उल्लंघन की संख्या 21,089 थी।
Delhi Traffic Police
- फोटो : Social Media
दिल्ली पुलिस ने ऐसे यातायात उल्लंघन की निगरानी के लिए चौराहों पर 3डी रडार आधारित रेड-लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाले (RLVD) कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का पता लगाने में मदद करते हैं। और उन सभी वाहनों की डिटेल्स कंट्रोल रूम को भेजते हैं। केंद्रीय टीम ने तब मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत इन वाहनों को ई-चालान जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Police
- फोटो : Social Media
रेड लाइट जंप करना दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी देखा जाने वाला सबसे आम यातायात उल्लंघन है। यह सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के पीछे एक प्रमुख कारण है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे यातायाता उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अभियान शुरू किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "रेड-लाइट जंपिंग, एक लापरवाह व्यवहार है जो अक्सर घातक दुर्घटनाओं और यातायात प्रवाह में व्यवधान का कारण बनता है, दिल्ली की सड़कों पर एक लगातार चुनौती रही है। हाल के आंकड़े ट्रैफिक सिग्नल की अवहेलना, पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और साथी मोटर चालकों के जीवन को खतरे में डालने की परेशान करने वाले ट्रेंड को जाहिर करता है।"
विज्ञापन
Two Wheeler Triple Riding
- फोटो : Social Media
RLVD के इस्तेमाल के अलावा, दिल्ली पुलिस यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की भी योजना बना रही है। वह सीसीटीवी कैमरों, ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम और डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग यातायात उल्लंघनों की रिपोर्ट और प्रबंधन के लिए करने की योजना बना रही है।