फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PayTm FASTag: आप अभी भी पेटीएम फास्टैग के जरिए टोल प्लाजा पर कर सकते हैं भुगतान, जानें डिटेल्स

Tue, 19 Mar 2024 08:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Can I Still use Paytm Fastag at toll plaza know details
PayTm FASTag - फोटो : अमर उजाला
भले ही Paytm FASTag (पेटीएम फास्टैग) 15 मार्च से अमान्य हो गए हों। लेकिन अगर आपकी कार पर पेटीएम फास्टैग का स्टिकर लगा है, तो आप उसका इस्तेमाल कर टोल प्लाजा पर भुगतान कर सकते हैं। शायद यह थोड़ी उलझन पैदा कर दे? लेकिन ऐसा है नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश के मुताबिक, यूजर्स पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) खाते में कोई राशि जमा नहीं कर पाएंगे और अपने पेटीएम फास्टैग खातों को रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आपके पेटीएम फास्टैग खाते में पैसे बचे हुए हैं। तो उनका इस्तेमाल भुगतान करने के लिए किया जा सकता है, भले ही 15 मार्च की समय सीमा खत्म हो गई हो।


यह भी पढ़ें: Paytm FASTag: आपका पेटीएम फास्टैग खाता बंद हुआ या नहीं? जानें इसे चेक करने का तरीका
Can I Still use Paytm Fastag at toll plaza know details
PayTm FASTag - फोटो : PayTm
RBI ने कहा है कि PPBL फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले यूजर 15 मार्च के बाद भी अपने खातों में मौजूद धन का इस्तेमाल टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, पेटीएम वॉलेट या खाते किसी भी क्रेडिट लेनदेन के लिए निष्क्रिय हैं। लेकिन वे लेनदेन का इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध हैं। जैसे भुगतान करना या शेष राशि को उसमें से ट्रांसफर करना, अगर आपने खाते में धन उपलब्ध है तो।

यह भी पढ़ें: PayTm FASTag: कार की विंडशील्ड से पेटीएम फास्टैग स्टिकर कैसे हटाएं? अपनाएं ये तरीके, आसानी से हो जाएगा काम
Can I Still use Paytm Fastag at toll plaza know details
FASTag - फोटो : For Reference Only
RBI के आदेश के मुताबिक, 15 मार्च की समय सीमा खत्म होने के साथ, पेटीएम पेमेंट बैंक को नई जमा राशि लेने या क्रेडिट लेनदेन को प्रोसेस करने की इजाजत नहीं है। हालांकि, कैशबैक, ब्याज, साझेदार बैंकों से स्वीप-इन और रिफंड जैसे लेनदेन के लिए जमा करने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can I Still use Paytm Fastag at toll plaza know details
FASTag - फोटो : Amar Ujala
कुछ सप्ताह पहले RBI ने अनुपालन न करने और पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद करने का आदेश दिया था। इसने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पूरे देश में पेटीएम फास्टैग को प्रतिबंधित करने के लिए प्रेरित किया। जबकि पेटीएम देश भर में फास्टैग जारी करने वाला एक लोकप्रिय जारीकर्ता बन गया। कई वाहन मालिकों ने उससे फास्टैग खरीदने का विकल्प चुना। चूंकि प्लेटफॉर्म को फास्टैग जारी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। और पेटीएम फास्टैग को रिचार्ज करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, यह कई लोगों के लिए एक बड़ी असुविधा बन गया। हालांकि, NHAI ने उन बैंकों और NBFC की सूची को संशोधित कर दिया है, जिन्हें फास्टैग जारी करने की अनुमति है। NHAI द्वारा पेटीएम फास्टैग यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपना पेटीएम फास्टैग खाता बंद कर दें और किसी अन्य जारीकर्ता से नया फास्टैग खरीद लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed