Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने अपने दो मॉडलों Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) और Glanza (ग्लैंजा) की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें 1 मई, 2022 से लागू होंगी। हालांकि, वाहन निर्माता ने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह वाहनों की कीमतें कितनी बढ़ाएगी।
2 of 7
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
टोयोटा अर्बन क्रूजर और ग्लैंजा दोनों कार वैश्विक स्तर पर सुजुकी के साथ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की साझेदारी के तहत आती हैं। अर्बन क्रूजर और ग्लैंजा मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक बलेनो के रीबैज वर्जन हैं।
3 of 7
Toyota Glanza 2022
- फोटो : Toyota
ऐसे समय में जब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर लोगों के वाहन खरीदने के फैसले को प्रभावित कर रहा है, यह फैसला वाहन निर्माता की बिक्री पर असर डाल सकता है। साथ ही, कार की बढ़ती कीमतें कोविड-19 और संबंधित प्रभावों से ऑटो उद्योग की रिकवरी प्रक्रिया को और ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं।
4 of 7
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
ऑटोमेकर का दावा है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण इनपुट लागत में बढ़ोतरी को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए बढ़ोतरी की जरूरत महसूस हुई। वाहन निर्माता का दावा है, "हमारे मूल्यवान ग्राहकों पर प्रभाव को देखते हुए समग्र मूल्य वृद्धि को कम कर दिया गया है।"
5 of 7
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
टोयोटा भारत में अकेली कार निर्माता नहीं है जिसने हाल के दिनों में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कई अन्य कार ब्रांडों ने भी कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन संकट के कारण अपने संबंधित वाहनों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टोयोटा, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसे कई वाहन निर्माताओं ने इन्हीं कारणों से अपने मॉडल लाइनअप में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की।