{"_id":"626bbf64bb3c38767443aa8c","slug":"skoda-kushaq-ambition-classic-variant-launched-in-india-skoda-auto-india-launches-mid-size-suv-skoda-kushaq-in-new-ambition-classic-variant-know-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kushaq: स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कुशाक को नए वैरिएंट में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स में क्या हुए बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Kushaq: स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कुशाक को नए वैरिएंट में किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स में क्या हुए बदलाव
Fri, 29 Apr 2022 04:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kushaq SUV
- फोटो : Skoda
जर्मन वाहन निर्माता की Skoda (स्कोडा) ने अपनी मिड-साइज एसयूवी Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) को देश में एक नए Ambition Classic (एम्बिशन क्लासिक) वैरिएंट में लॉन्च किया है। नया वैरिएंट एंट्री-लेवल ट्रिम Active (एक्टिव) के ऊपर और Ambition (एम्बिशन) ट्रिम के नीचे पोजिशन किया गया है। नए Skoda Kushaq Ambition Classic (स्कोडा कुशाक एम्बिशन क्लासिक) वैरिएंट को 1.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 12.69 लाख रुपये (मैनुअल वर्जन के लिए) और 14.09 लाख रुपये (ऑटोमैटिक मॉडल के लिए) है। बेस वैरिएंट की तुलना में एम्बिशन क्लासिक करीब 1.7 लाख ज्यादा महंगी है।
Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
नए कलर ऑप्शन
कंपनी ने नए Skoda Kushaq Ambition Classic वैरिएंट को चार डुअल-टोन कलर में पेश किया है। इनमें ब्लैक रूफ के साथ ब्रिलियंट सिल्वर, ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट, ब्लैक रूफ के साथ टॉरनेडो रेड और ब्लैक रूफ के साथ हनी ऑरेंज कलर ऑप्शंस शामिल हैं। कार्बन स्टील पेंट स्कीम व्हाइट रैपिंग के साथ आती है। कार के फ्रंट बंपर इनटेक, विंडो और ट्रंक लाइन और निचले दरवाजों पर क्रोम ट्रीटमेंट का अच्छा खासा इस्तेमाल किया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स
फैब्रिक स्टिचिंग वाले एम्बिशन वैरिएंट के उलट, नए एम्बिशन क्लासिक ट्रिम में ब्लैक स्वैड सीट्स दिए गए हैं। फीचर की बात करें तो, Skoda Kushaq Ambition Classic वैरिएंट में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि, इसके बाकी फीचर्स एम्बिशन ट्रिम के जैसे ही हैं। लेकिन इसमें कनेक्टेड कार टेक और ऑटोमैटिक एसी नहीं दिए गए हैं।

skoda kushaq
- फोटो : skoda
इंजन और पावर
नया स्कोडा कुशाक एम्बिशन क्लासिक वैरिएंट 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI गैसोलीन मोटर मिलता है। यह इंजन 115bhp का पावर और 178Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह एसयूवी मॉडल लाइनअप 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी आता है जो 150bhp और 250Nm का पावर आउटपुट देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 1.5 TSI यूनिट में सिलेंडर डीएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे इसका माइलेज बढ़ जाता है।

इंजन ट्रांसमिशन और स्पीड
कार निर्माता का कहना है कि इसका 1.0 लीटर टीएसआई वर्जन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 10.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 11.7 सेकेंड लगते हैं। वहीं, 1.5-लीटर इंजन सिर्फ 8.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।