{"_id":"61dea6310428204af86d1f3d","slug":"toyota-kirloskar-motor-umveils-new-camry-hybrid-toyota-camry-hybrid-2022-features-engine-specifications-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Camry Hybrid: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने लॉन्च की नई कैमरी हाइब्रिड, देगी ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Camry Hybrid: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने लॉन्च की नई कैमरी हाइब्रिड, देगी ज्यादा माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स
Wed, 12 Jan 2022 03:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 03:36 PM IST
सार
Toyota Kirloskar Motor (TKM) (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को नई Camry Hybrid (कैमरी हाइब्रिड) पेश करने का एलान किया। जानें इसके दमदार फीचर्स।
विज्ञापन
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
Toyota Camry Hybrid Launched in India: Toyota Kirloskar Motor (TKM) (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को नई Camry Hybrid (कैमरी हाइब्रिड) पेश करने का एलान किया। इसकी डिजाइन में ताजगी लाने वाले बदलाव किए गए हैं ताकि इंटेलीजेंट और सहज अनुभूति वाले सेडान की पावर, लग्जरी, स्टाइल और भव्यता को बढ़ाया जा सके।
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो, एक नई डिजाइन फ्रंट बंपर, ग्रिल और अलॉय व्हील कैमरी हाइब्रिड के बोल्ड और एलिगेंट लुक को और बेहतर बनाते हैं। इंटीरियर में ग्राहकों की बढ़ती पसंद के अनुरूप डिजाइन में बदलाव देखने को मिलता है, जिसमें फ्लोटिंग किस्म का बड़ा 9-इंच वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है और सुंदरता के लिहाज से डिजाइन किए गए इंस्ट्रूमेंट पैनल को और निखारता है।
कलर ऑप्शन
इसके अलावा, लोकप्रिय सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रीक सेडान अब प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, ग्रेफाइट मेटैलिक, रेड माइका, एटीट्यूड ब्लैक और बर्निंग ब्लैक के मौजूदा रंगों के अलावा मेटल स्ट्रीम मेटैलिक के एक नए एक्सटीरियर कलर में भी उपलब्ध है।

इंजन पावर और माइलेज
नई Toyota Camry Hybrid कार में एक 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर गैसोलीन हाइब्रिड डायनेमिक फोर्स इंजन मिलता है, जो एक पावरफुल मोटर जेनरेटर के साथ मिलकर 160kW [218PS] का कंबाइन्ड आउटपुट देता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स - स्पोर्ट, इको और नॉर्मल मिलते हैं। स्पोर्ट मोड में डायनैमिक फोर्स इंजन नॉन-लीनियर थ्रॉटल कंट्रोल द्वारा एक्सीलरेशन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है। अध्ययनों से पता चला है कि मजबूत हाइब्रिड वाहन इलेक्ट्रिक मोड पर 60 प्रतिशत तक चलने में सक्षम हैं जिससे बहुत ज्यादा माइलेज मिलता है।
TNGA पर आधारित
टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) पर आधारित है जिससे कार बॉडी की उच्च कठोरता, अभूतपूर्व आराम, और फन-टू-ड्राइव खासियतें मिलती हैं और यह बेहतर स्थिरता और बेहतर हैंडलिंग के साथ स्पोर्टी और ज्यादा जगह देता है।

इंटीरियर
ड्राइविंग मोड बदलने की सेडान की क्षमता आगे की वेंटीलेटेड सीट्स और पैडल्स से सीक्वेंशियल शिफ्ट के साथ वाहन चलाने को वास्तव में एक रोमांचक अनुभव बनाती है। इसके केबिन में ड्राइवर सीट को 10 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है, ओआरवीएम और मेमोरी फंक्शन के साथ टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग कॉलम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले जैसी उन्नत सुविधाओं की एक श्रृंखला है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास मानव मशीन इंटरफेस का इंटीरियर डिजाइन के साथ सहज सम्मिश्रण है।

फीचर्स
इसके अलावा, रीक्लाइनर के साथ आरामदायक पीछे की सीटें, इसके आर्म रेस्ट पर रखे गए पावर असिस्टेड रीयर सनशेड, कैपेसिटिव टच पैनल पर ऑडियो और एसी कंट्रोल, एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। तीन-जोन वाला एक व्यक्तिगत एयर कंडीशनिंग ताजा नैनोय पॉजिटिव आयन जारी करता है जो केबिन के दुर्गंध को दूर करने के साथ ही त्वचा और बालों को मॉयस्चराइज करता है। ड्राइव को रोशन करने के लिए, रिट्रैक्टेबल सनशेड के साथ एक टिल्ट और स्लाइड मून रूफ और एक फ्रंट पावर टिल्ट है।