टोयोटा अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार ‘Glanza’ को 6 जून को भारत में लॉन्च करेगी। इसका एक टीजर भी सामने आया है। यह बिलकुल मारुति सुजुकी बलेनो जैसी ही है लेकिन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी मिलेंगे।
बलेनो से ज्यादा प्रीमियम?
2 of 4
Toyota Glanza
- फोटो : social
ऐसा माना जा रहा है कि टोयोटा की नई Glanza मारुति की बलेनो से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। Glanza की कीमत भी बलेनो के मुकाबले करीब 30 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या ग्राहक बलेनो छोड़कर टोयोटा की Glanza की तरफ रुख करेंगे? यह समय बताएगा। Glanza के फ्रंट लुक में दो नए स्टैल क्रोम ग्रिल मिलेंगे जोकि कंपनी की ही Fortuner के ग्रिल से प्रेरित हैं। इसके अलावा केबिन भी Baleno से मिलता जुलता होगा।
नया बीएस-6 इंजन
3 of 4
Toyota Glanza
- फोटो : social
इंजन की बात करें टोयोटा Glanza में बीएस-6 वाला 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 84 पीएस की पावर और 115 एनएम टॉर्क देगा है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन की सुविधा होगी। इसके अलावा कुछ समय बाद कंपनी इसे 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ भी लांच कर सकती है।
टोयोटा ने Glanza के वेरिएंट्स
4 of 4
toyota glanza launched india rear
टोयोटा Glanza को V और G वेरिएंट्स में उतारेगी जो कि मारुति बलेनो के Alpha और Zeta वेरिएंट के बराबर ही होंगे। कंपनी नई Glanza पर तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे सकती है। टोयोटा Glanza पांच रंगों ग्रे, रेड, ब्लू, सिल्वर और व्हाइट में ही उपलब्ध होगी।