{"_id":"624dc8ebc67d4e31d6464b05","slug":"toyota-cars-price-hike-toyota-innova-crysta-price-hike-toyota-fortuner-price-hike-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota: भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी हुईं महंगी, जानें हर वैरिएंट की नई कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota: भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी हुईं महंगी, जानें हर वैरिएंट की नई कीमतें
Wed, 06 Apr 2022 10:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपने प्रमुख मॉडल Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) एमपीवी और Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मॉडल और उनके वैरिएंट के आधार पर कीमत 36,00 रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं। बढ़ती लागत और अन्य कारकों के कारण टोयोटा कारों की कीमतों में यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।
Toyota Innova Crysta Limited Edition
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
Innova की नई कीमतें
Innova Crysta के जो वैरिएंट सबसे ज्यादा महंगे हो गए हैं वे हैं GX मैनुअल 7-सीटर और 8-सीटर, VX मैनुअल 7-सीटर, GX ऑटोमैटिक 7-सीटर और 8-सीटर और साथ ही ZX ऑटोमैटिक 7-सीटर मॉडल। मैनुअल वैरिएंट की कीमत में अधिकतम बढ़ोतरी देखी गई है। टॉप-स्पेक ZX AT 7-सीटर की कीमत अब 23.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी जो पहले की तुलना में 36,000 रुपये तक बढ़ गई है।

Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
कितनी बढ़ी Fortuner की कीमत
बड़ी कीमत बढ़ोतरी ने टोयोटा की फ्लैगशिप एसयूवी फॉर्च्यूनर को प्रभावित किया है। इसमें चुनिंदा वैरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। लेटेस्ट प्राइस लिस्ट के मुताबिक, Toyota Fortuner एसयूवी 2.7-लीटर मैनुअल 4X2 वैरिएंट 31.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आएगी। यह लगभग 40,000 रुपये की बढ़ोतरी है।

इसी तरह की बढ़ोतरी 2.7-लीटर 4X2 ऑटोमैटिक और 2.8-लीटर मैनुअल और 4X4 क्षमता वाले ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए हुई है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में 2.8-लीटर मॉडल के हायर-स्पेक वर्जन की कीमत अब 75,000 रुपये ज्यादा होगी।
विज्ञापन
Toyota Fortuner Legender
- फोटो : Toyota
Legender हुई सबसे ज्यादा महंगी
हालांकि, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टॉप-स्पेक Legender (लीजेंडर) मॉडल के लिए हुई है। 2.8-लीटर इंजन वाले दोनों 4X2 और 4X4 वैरिएंट की कीमत अब 1.20 लाख रुपये बढ़ गई है। Toyota Fortuner Legender 4X4 एसयूवी की कीमत 44.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।