फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota: भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी हुईं महंगी, जानें हर वैरिएंट की नई कीमतें

Wed, 06 Apr 2022 10:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
toyota cars price hike toyota innova crysta price hike toyota fortuner price hike 2022
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota
Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपने प्रमुख मॉडल Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) एमपीवी और Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मॉडल और उनके वैरिएंट के आधार पर कीमत 36,00 रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं। बढ़ती लागत और अन्य कारकों के कारण टोयोटा कारों की कीमतों में यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।


लेटेस्ट प्राइस लिस्ट के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को खरीदने के लिए अब 56,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। MPV का बेस मॉडल, जिसकी कीमत पहले 16.89 लाख रुपये से शुरू होती थी, अब 17.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। यह पिछली कीमत की तुलना में तीन प्रतिशत ज्यादा है। 
toyota cars price hike toyota innova crysta price hike toyota fortuner price hike 2022
Toyota Innova Crysta Limited Edition - फोटो : Toyota Kirloskar Motor
Innova की नई कीमतें
Innova Crysta के जो वैरिएंट सबसे ज्यादा महंगे हो गए हैं वे हैं GX मैनुअल 7-सीटर और 8-सीटर, VX मैनुअल 7-सीटर, GX ऑटोमैटिक 7-सीटर और 8-सीटर और साथ ही ZX ऑटोमैटिक 7-सीटर मॉडल। मैनुअल वैरिएंट की कीमत में अधिकतम बढ़ोतरी देखी गई है। टॉप-स्पेक ZX AT 7-सीटर की कीमत अब 23.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी जो पहले की तुलना में 36,000 रुपये तक बढ़ गई है। 
toyota cars price hike toyota innova crysta price hike toyota fortuner price hike 2022
Toyota Fortuner Limited-Edition - फोटो : Toyota
कितनी बढ़ी Fortuner की कीमत
बड़ी कीमत बढ़ोतरी ने टोयोटा की फ्लैगशिप एसयूवी फॉर्च्यूनर को प्रभावित किया है। इसमें चुनिंदा वैरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। लेटेस्ट प्राइस लिस्ट के मुताबिक,  Toyota Fortuner एसयूवी 2.7-लीटर मैनुअल 4X2 वैरिएंट 31.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आएगी। यह लगभग 40,000 रुपये की बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
toyota cars price hike toyota innova crysta price hike toyota fortuner price hike 2022
Toyota Fortuner Limited-Edition - फोटो : Toyota
इसी तरह की बढ़ोतरी 2.7-लीटर 4X2 ऑटोमैटिक और 2.8-लीटर मैनुअल और 4X4 क्षमता वाले ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए हुई है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में 2.8-लीटर मॉडल के हायर-स्पेक वर्जन की कीमत अब 75,000 रुपये ज्यादा होगी।  
विज्ञापन
toyota cars price hike toyota innova crysta price hike toyota fortuner price hike 2022
Toyota Fortuner Legender - फोटो : Toyota
Legender हुई सबसे ज्यादा महंगी
हालांकि, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी टॉप-स्पेक Legender (लीजेंडर) मॉडल के लिए हुई है। 2.8-लीटर इंजन वाले दोनों 4X2 और 4X4 वैरिएंट की कीमत अब 1.20 लाख रुपये बढ़ गई है। Toyota Fortuner Legender 4X4 एसयूवी की कीमत 44.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed