अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक वाले BS6 इंजन अनिवार्य हो जाएंगे। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने इसकी तैयारियां भी शुरू दी हैं। वहीं कंपनियां भारतीय बाजार में नई बाइक्स भी लॉन्च करेंगी। अगले कुछ ही दिनों में रॉयल एनफील्ड, केटीएम और होंडा जैसी कंपनिया एंट्री लेवल, एडवेंचर और प्रीमियम सेगमेंट में बीएस6 इंजन के साथ नई बाइक्स लॉन्च करेंगी। जानते हैं नए इंजन के साथ लॉन्च होने वाली बाइक्स के बारे में...
इस साल सड़कों पर ‘धूम’ मचाने के लिए तैयार हैं ये शानदार बाइक्स, होंगी BS6 इंजन से लैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTM 790 Adventure
काफी वक्त से केटीएम इस बाइक का इंतजार किया जा रहा है। KTM 790 को EICMA 2018 में पेश किया गया था। वहीं पिछले साल दिसंबर में इसे गोवा में इंडिया बाइक वीक के दौरान देखा गया था। कंपनी ने पुष्टि की थी कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी KTM 790 Duke 8.64 लाख रुपये की कीमत में भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। एडवेंचर में भी यही इंजन लगा है, जो 43 बीएचपी की पावर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। KTM 790 Adventure में एडवांस्ड राइडर फैसिलिटी जैसे मोटरसाइकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-स्लिप रेगुलेशन और कॉर्निंग एबीएस और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। कंपनी इसे इस साल अप्रैल में लॉन्च करेगी और कीमत आठ से नौ लाख रुपये के बीच होगी।
Husqvarna Motorcycles
इंडिया बाइक वीक में दो और बाइक्स की जमकर चर्चा हुई। इनमें Husqvarna Vitpilen 250 और Husqvarna Svartpilen शामिल हैं। ये दोनों ही बाइक्स केटीएम ब्रांड की हैं और बजाज के पास मालिकाना हक है। दोनों ही बाइक्स का प्लेटफॉर्म और इंजन KTM Duke 250 पर बेस्ड हैं। इनमें 248सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 9000 आरपीएम पर 30 बीएचपी की अधितकम पावर और 7500 आरपीएम का पीक टॉर्क देगा। कंपनी इन बाइक्स को अगले महीने फरवरी में लॉन्च कर सकती है। वहीं इनकी कीमत 2.5 लाख से तीन लाख के बीच हो सकती है।
Triumph Tiger 900
ब्रिटिश कंपनी Triumph भारत में अपनी एंडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है। वजन में हल्की ये बाइक Tiger 800 की जगह लेगी। Triumph Tiger 900 में 888 सीसी का तीन सिलेंडर वाला इंजन और नई चैसिस मिलेगी। टाइगर 900 दो संस्करण Rally और GT में उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नए इंजन की पावर 100 बीएचपी ज्यादा होगी। साथ ही यह पूरी तरह से नए इलेक्ट्रॉनिक्स सूट के साथ आएगा, जो संभवतः एक आईएमयू द्वारा संचालित है और कॉर्नरिंग एबीएस के साथ है। कंपनी इसे तीन रंगों में लॉन्च करेगी, वहीं 2020 की पहली छमाही में ही इसे बाजार में उतारा जा सकता है।
Honda CRF1100L Africa Twin
होंडा अपने सिल्वर विंग ब्रांड में भारत में अफ्रिका ट्विन का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। 2020 वर्जन में बड़ा 1.1 लीटर का पैरेलेल ट्विन इंजन मिलेगा, जो 7500 आरपीएम पर 101 बीएचपी की पॉवर और 6250 आरपीएम पर 105 एनएम का टॉर्क देगा। इस बाइक में व्हीली कंट्रोल, कॉर्नर्रिंग एबीएस, रिअर लिफ्ट कंट्रोल और नया 6.5 इंच टीएफटी डिस्प्ले मिलेगी, जो एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। इस बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है। इस बाइक को 12 लाख रुपये तक की कमत में उतार सकती है।