फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield ने लॉन्च की Classic 350 BS6, जानें इस बाइक की 6 खास बातें

Wed, 08 Jan 2020 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
royal enfield classic 350 bs6 price royal enfield classic 350 bs6 specifications bs6 engine bikes
Royal Enfield Classic 350 BS6 - फोटो : Social Media
मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने Classic 350 (क्लासिक 350) को BS6 इंजन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपनी अन्य बाइक्स को भी BS6 इंजन में लाने वाली है। Classic 350 बाइक BS6 इंजन के साथ लॉन्च की गई Royal Enfield की पहली बाइक है। कंपनी ने कहा है कि 31 मार्च तक उसकी अन्य मोटरसाइकिलें भी BS6 इंजन के साथ बाजार में आ जाएंगी।
royal enfield classic 350 bs6 price royal enfield classic 350 bs6 specifications bs6 engine bikes
Royal Enfield Classic 350

इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी 

नई Royal Enfield Classic 350 BS6 में एयर कूल्ड ट्विन स्पार्क इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। जबकि BS4 मॉडल में कार्ब्युरेटर था। वहीं BS6 इंजन वाली इस बाइक में ऑक्सीजन सेंसर, बेंड पाइप पर नया कैटेलिटिक कनवर्टर, अपडेटे एग्जास्ट मफलर के साथ बड़ी हीट शील्ट प्लेट मिलेगी। इसके साथ ही इस बार Classic 350 BS6 में दो फीचर नए हैं। इसमें स्टील्थ ब्लैक और गनमेटर ग्रे कलर में मिलने वाली Royal Enfield Classic 350 में अलॉय वील्ज और ट्यूबलेस टायर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 
royal enfield classic 350 bs6 price royal enfield classic 350 bs6 specifications bs6 engine bikes
Royal Enfield classic 350 - फोटो : Copyright Amar Ujala

इंजन 

Classic 350 BS6 इंजन के टॉर्क और पावर के बारे में अभी पता नहीं चला है। हालांकि मौजूदा बीएस4 इंजन 19.8hp की पावर और 28Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं नई बाइक में भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम इंजन के रिफाइनमेंट, ड्राइवेबिलिटी और ठंड में स्टार्ट करने की क्षमता में सुधार करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal enfield classic 350 bs6 price royal enfield classic 350 bs6 specifications bs6 engine bikes
Royal Enfield classic 350 - फोटो : Amar Ujala

दो नए रंग

अपडेटेड क्लासिक 350 को दो नए कलर ऑप्शन (स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक) में भी बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा पहले वाले सिग्नल्स एयरबॉर्न ब्लू, सिग्नल्स स्टॉर्मराइडर सैंड, गनमेटल ग्रे और क्लासिक ब्लैक कलर में भी बाइक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
royal enfield classic 350 bs6 price royal enfield classic 350 bs6 specifications bs6 engine bikes
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Social Media

कीमत 

Royal Enfield Classic 350 की एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये है। ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आई BS6 Royal Enfield Classic 350 की कीमत बाइक के ड्यूल चैनल एबीएस वाले बीएस4 मॉडल से करीब 11 हजार रुपये ज्यादा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed