Safest Cars Under 10 Lakh: अब गाड़ी खरीदने की प्राथमिकताए काफी तेजी से बदल रही हैं। लुक्स, माइलेज और फीचर्स के साथ-साथ अब सुरक्षा सबसे बड़ा फैक्टर बन चुकी है।भारत NCAP क्रैश टेस्ट के आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत सुरक्षा और बेहतरीन क्रैश प्रोटेक्शन अब केवल महंगी या प्रीमियम कारों तक सीमित नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दस लाख के बजट में देश की सबसे सुरक्षित कारें कौन-सी हैं और किस मॉडल ने एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। आइए जानते हैं कि दस लाख से कम कीमत में आने वाली टॉप पांच कारों की लिस्ट...
Bharat NCAP क्यों है जरूरी?
दरअसल, भारत NCAP (New Car Assessment Programme) भारत में बिकने वाली कारों की सुरक्षा का मूल्यांकन करता है। इसके तहत वाहनों की एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन की जांच की जाती है। इससे ग्राहकों को यह समझने में आसानी होती है कि कोई कार दुर्घटना के दौरान कितनी सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
2 of 6
ह्यूंदै वेन्यू
- फोटो : hyundai
Hyundai Venue: लगभग परफेक्ट सुरक्षा स्कोर
- ह्यूंदै वेन्यू की शुरुआती कीमत करीब आठ लाख रुपये है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.15 अंक हासिल किए, जो लगभग परफेक्ट स्कोर माना जाता है। इसमें इसका फ्रंटल और साइड क्रैश टेस्ट दोनों में इसका प्रदर्शन मजबूत रहा।
- बच्चों की सुरक्षा के मामले में वेन्यू को 49 में से 44.46 अंक मिले और डायनामिक प्रोटेक्शन टेस्ट में भी इसका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।
3 of 6
स्कोडा काइलाक
- फोटो : skoda
Skoda Kylaq: वैल्यू फॉर मनी और दमदार सुरक्षा
- स्कोडा काइलाक लगभग 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप वैल्यू फॉर मनी के साथ जर्मन बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं, तो स्कोडा कायलाक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- एडल्ट सेफ्टी स्कोर: इसने वयस्क सुरक्षा में 32 में से 30.88 अंक प्राप्त किए हैं। फ्रंटल क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.04 और साइड क्रैश में 16 में से 15.84 अंक मिले।
- चाइल्ड सेफ्टी स्कोर: बच्चों के डायनामिक प्रोटेक्शन टेस्ट में कायलाक ने 24 में से 24 अंक (परफेक्ट स्कोर) हासिल किए। बच्चों की डायनामिक सुरक्षा जांच में इसे 24 में 24 का परफेक्ट स्कोर मिला। मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और सुरक्षा पर फोकस इसे इस सेगमेंट की मजबूत दावेदार बनाता है।
4 of 6
टाटा पंच
- फोटो : tatamotors
Tata Punch: कम कीमत में शानदार सुरक्षा
- टाटा पंच की शुरुआती कीमत लगभग 5.70 लाख रुपये है। यह भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है और इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी सुरक्षा है।
- फेसलिफ्टेड पंच ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.58 अंक हासिल किए। साथ ही हेड-ऑन और साइड-इम्पैक्ट दोनों टेस्ट में इसका प्रदर्शन बेहतर रहा।
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 अंक मिले, जबकि डायनामिक टेस्ट में 24/24 का परफेक्ट स्कोर दर्ज किया गया।
Kia Syros: नई SUV, मजबूत सुरक्षा
- अगर किआ साइरस की बात करें तो यह 8.42 लाख से शुरू होती है। भारत NCAP ने इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.21 अंक दिए।
- साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में इस SUV ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया और बाकी सुरक्षा मानकों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 49 में से 44.42 अंक मिले।