आजकल कार सिर्फ सफर का जरिया ही नहीं, बल्कि एक स्टेटस भी बन गई है, लेकिन कभी-कभी छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। नोएडा के सेक्टर-126 में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना ने कार चालकों को झकझोर कर रख दिया है। यहां शराब पार्टी के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई और सीएनजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। पुलिस ने शुरुआती तौर पर बीड़ी पीने के दौरान आग लगने की आशंका जताई है।
चलती कार में बीड़ी-सिगरेट और शराब...:पल भर में खाक हो सकती है गाड़ी, नोएडा हादसे के बाद एक्सपर्ट्स की चेतावनी
- नोएडा सेक्टर-126 में कार में लगी थी आग।
- सीएनजी सिलेंडर और शराब-सिगरेट बनी हादसे की वजह।
- बंद कार में स्मोकिंग करना है खतरनाक।
- लाइटर फटने और रेक्सीन में आग लगने का खतरा।
- सीएनजी कार में ज्यादा सावधानी की जरूरत।
रेक्सीन और इंटीरियर मटीरियल पकड़ते हैं तुरंत आग
इतना ही नहीं, कार के अंदर का माहौल इसके खतरे को और बढ़ा देता है। गाड़ियों में सीटों और दरवाजों पर रेक्सीन (Rexine) या फोम का कपड़ा होता है, जो बहुत जल्दी आग पकड़ता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जरा सी लापरवाही पूरे वाहन को मिनटों में आग के हवाले कर सकती है।
शराब के साथ सिगरेट बढ़ा सकता है खतरा
- कार में शराब पीने के दौरान सिगरेट या बीड़ी जलाना जोखिम को और बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि शराब में मौजूद अल्कोहल ज्वलनशील होता है और आग तेजी से फैलने की वजह बन सकता है। ऐसे में अगर कार के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है और वहां आग की चिंगारी पहुंच जाती है, जो काफी ज्यादा गंभीर हो सकती है।
- खासकर सीएनजी कारों में इस तरह की लापरवाही के परिणाम काफी खतरनाक और जोखिम भरे हो सकते हैं। नोएडा की घटना ने भी कार के अंदर आग और सीएनजी सिलेंडर से जुड़े खतरे को लेकर चिंता बढ़ाई है।
कार में रखे छोटे-से लाइटर को हल्के में न लें
सिर्फ सिगरेट पीना ही नहीं, बल्कि कार में लाइटर छोड़ देना भी जोखिम भरा हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कई लाइटर प्लास्टिक के होते हैं। अगर गाड़ी के अंदर तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो लाइटर के फटने का खतरा हो सकता है। इसलिए कार को लंबे समय तक धूप में खड़ा करते समय उसके अंदर लाइटर जैसी चीजें छोड़ने से बचना चाहिए।
सिगरेट पीने के लिए खिड़की खोलना भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं
- अक्सर लोग सोचते हैं कि कार की खिड़की खोलकर सिगरेट पीने से खतरा कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करना भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। बाहर से आने वाली हवा जलती राख को कार के अंदर मौजूद सीटों और दूसरे हिस्सों तक पहुंचा सकती है।
- इसके अलावा, किसी इमरजेंसी में कार का सेंट्रल लॉक भी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में गाड़ी के अंदर आग लगने पर बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
गाड़ी आपकी पहचान है, सावधानी रखें
- ऑटो एक्सपर्ट संदीप पांडेय का कहना है कि गाड़ी हमेशा उसके चालक की छवि दिखाती है। अगर आपको अपनी कार प्यारी है और उसकी सुरक्षा की चिंता है, तो उसके अंदर सिगरेट और शराब पीने जैसी लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
- एक छोटी-सी चिंगारी आपकी कार को नुकसान पहुंचाने के साथ उसमें बैठे लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। इसलिए कार के अंदर सिगरेट, बीड़ी और शराब से दूरी रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
कैसे बचें आप?
साथ ही एक्सपर्ट्स ने चालकों को बचाव के उपाय भी बताए हैं, जो इस प्रकार हैं...
- गाड़ी के अंदर धूम्रपान या लाइटर के इस्तेमाल से बचें, खासकर सीएनजी गाड़ियों में।
- नशा करके गाड़ी बिल्कुल न चलाएं।
- अगर गाड़ी में धुआं या गैस की गंध महसूस हो, तो तुरंत गाड़ी रोकें, इंजन बंद करें और बाहर निकल जाएं।
