फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: टॉप बॉलीवुड हस्तियां जो हैं इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक, कीमत है करोड़ों में

Sat, 23 Mar 2024 05:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Top Bollywood Celebrities Who Own electric vehicles Know Details
Shahrukh Khan with Hyundai Ioniq 5 - फोटो : Social Media
पिछले कुछ वर्षों में, दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। यहां तक कि भारत सरकार ने भी इसे काफी बढ़ावा दिया है, जिसकी वजह से ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल से EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) मॉडल की ओर बड़े पैमाने पर रुझान देखा गया है। यह बदलाव बॉलीवुड में भी देखने को मिला है। क्योंकि ज्यादातर हस्तियों को ईंधन से चलने वाली कारों को छोड़कर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों को अपनाते देखा गया है।
Top Bollywood Celebrities Who Own electric vehicles Know Details
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला
कुछ अभिनेताओं को महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ सड़क पर घूमते देखा गया। जबकि कुछ को कम बजट वाली टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक कारों के साथ देखा गया। यहां हम आपको बॉलीवुड की कुछ टॉप हस्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं।
Top Bollywood Celebrities Who Own electric vehicles Know Details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान
जब कभी आलीशान संपत्तियों या महंगी कारों के कलेक्शन की बात होती है, तो बॉलीवुड के किंग खान का नाम हमेशा सूची में सबसे ऊपर होता है। इस समय में, अभिनेता के पास करोड़ों का गैरेज है। जिसे हाल ही में ह्यूंदै की सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक कार Ionic 5 (आयोनिक 5) ने और भी शानदार बना दिया है।

डंकी फिल्म के अभिनेता 1998 से ही ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए कंपनी ने उन्हें 1,100वीं इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट तोहफे में दी थी। ह्यूंदै आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार की कीमत लाखों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Bollywood Celebrities Who Own electric vehicles Know Details
Rekha in BMW i7 Electric Car - फोटो : Social Media
रेखा
दिग्गज अभिनेत्री रेखा कभी भी स्टाइल और फैशन से बाहर नहीं होती हैं। उन्होंने अपने शानदार गैरेज का विस्तार एक आकर्षक BMW i7 को शामिल करके किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की शुरुआती कीमत करोड़ों में है। 

यह मॉडल 101.7 kWh बैटरी सेटअप के साथ आता है। जो अधिकतम 536.4 - 650.39 bhp के बीच पावर जनरेट करता है। यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 625 किमी का दमदार रेंज देता है। 
विज्ञापन
Top Bollywood Celebrities Who Own electric vehicles Know Details
BMW iX Electric Car - फोटो : For Reference Only
इब्राहिम अली
अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और उभरते बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम अली खान को भी कई बार मुंबई में ईवी ड्राइव का आनंद लेते हुए देखा गया है। वे अक्सर अपनी BMW iX में घूमते हुए नजर आते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

इस इलेक्ट्रिक वाहन में एक दमदार बैटरी सेटअप दिया गया है। जो इसे अधिकतम 321.84bhp का पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed