{"_id":"6ab8ce4f892321a114047892","slug":"top-5-compact-suvs-under-10-lakh-india-nexon-brezza-venue-sonet-xuv-3xo-2026-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दस लाख के बजट में खरीदनी है नई कार?: ये पांच मॉडल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन; जानें फीचर्स और माइलेज की डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
दस लाख के बजट में खरीदनी है नई कार?: ये पांच मॉडल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन; जानें फीचर्स और माइलेज की डिटेल्स
Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:35 PM IST
सार
अगर आप एक नई बजट-फ्रेंडली कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है, तब भी दस लाख रुपये के अंदर आप मस्कुलर लुक, शानदार माइलेज और मजबूत सेफ्टी वाली बेहतरीन एसयूवी खरीद सकते हैं। इस लेख में ऐसे ही पांच शानदार विकल्पों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं वे कौन-से हैं और आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 कार
- फोटो : marutisuzuki, tata.cars, hyundai, kia.com, auto.mahindra
अगर आप आने वाले कुछ महीनों में अपने लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये तक है, तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों कई शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं। इनमें फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। आइए जानते हैं उन पांच एसयूवी मॉडल्स के बारे में, जिन्हें इस बजट में अपनी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata.cars
1. टाटा नेक्सन
- लिस्ट में पहली कार टाटा नेक्सन है। यह भारतीय बाजार में सेफ्टी और परफॉर्मेंस के कॉम्बिनेशन के लिए जानी जाती है। यह अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और स्टाइलिश डिजाइन के चलते ग्राहकों के बीच लोकप्रिय विकल्पों में शामिल है।
- सुरक्षा को प्राथमिकता देने वालों के लिए भी यह बेहतर हो सकती है, क्योंकि इसे पांच स्टार रेटिंग मिली है। 10 लाख रुपये के बजट में नेक्सन के बेस और मिड-वेरिएंट पर विचार किया जा सकता है।
- इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पिकअप देने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी प्राथमिकता सेफ्टी के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस और एसयूवी जैसा डिजाइन है, तो नेक्सन आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा
- फोटो : marutisuzuki
2. मारुति सुजुकी ब्रेजा
- दूसरे नंबर पर आती है मारुति सुजुकी ब्रेजा। अगर आपकी प्राथमिकता कम मेंटेनेंस और अच्छा माइलेज है, तो मारुति सुजुकी ब्रेजा एक विकल्प हो सकती है। इसमें 1.5-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्मूथ और रिफाइंड ड्राइविंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है।
- ब्रेजा में फैमिली के लिए अच्छा केबिन स्पेस मिलता है। इसकी रियर सीट पर भी पर्याप्त जगह और अच्छा कम्फर्ट दिया गया है। ऐसे खरीदार जो रोजाना शहर में कार चलाते हैं और कम मेंटेनेंस के साथ फैमिली-फ्रेंडली एसयूवी चाहते हैं, उनके लिए ब्रेजा एक व्यावहारिक विकल्प बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ह्यूंदै वेन्यू
- फोटो : hyundai.com
3. ह्यूंदै वेन्यू
- ह्यूंदै वेन्यू भी इस बजट में फिट बैटती है। यह उन खरीदारों को पसंद आ सकती है जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम और मॉडर्न फील चाहते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की ड्राइविंग के लिए उपयोगी है।
- वेन्यू में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। यह इंजन खास तौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए आरामदायक और शांत परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।
- कार के अंदर मिलने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स इसे अपनी सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं। अगर आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी में मॉडर्न डिजाइन, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम केबिन पसंद है, तो वेन्यू पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
किआ सोनेट
- फोटो : kia.com
4. किआ सोनेट
- किआ सोनेट अपने बोल्ड और एग्रेसिव एक्सटीरियर डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसका स्पोर्टी लुक खास तौर पर उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है जिन्हें कार में मस्कुलर रोड प्रेजेंस पसंद है।
- इसमें वेन्यू वाला ही भरोसेमंद इंजन ऑप्शन मिलता है। हालांकि, सोनेट का एक्सटीरियर डिजाइन इसे अलग लुक देता है। कार का केबिन और डैशबोर्ड लेआउट भी मॉडर्न और हाई-टेक फील देता है।
- अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ उपयोगिता तक सीमित नहीं है और आप ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं जो सड़क पर आकर्षक दिखे, तो किआ सोनेट आपकी लिस्ट में जगह बना सकती है।