{"_id":"64704e0ff598fbaa650ce5a5","slug":"top-5-cheapest-automatic-cars-in-india-top-5-automatic-cars-under-7-lakhs-in-india-2023-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Cheapest Automatic Cars: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Cheapest Automatic Cars: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto K10
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ऑटोमैटिक कारें काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑटोमैटिक कारों को भीड़भाड़ वाले शहर के ट्रैफिक में चलाना कहीं आसाना होता हैं। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में क्लच पेडल या मैनुअल गियर शिफ्टिंग के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके उलट मैनुअल गियर वाली कारों में ज्यादा ट्रैफिक होने पर बार-बार गियर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। यहां हम आपको टॉप-5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारत में बिक्री होती हैं।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार हैचबैक Tata Tiago (टाटा टियागो) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। Tiago भारत में टाटा मोटर्स की सबसे किफायती पेशकश है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 84 बीएचपी का पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी के साथ आता है। टाटा टियागो के ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.92 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki WagonR
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की WagonR (वैगनआर) एक स्पेसियस फैमिली हैचबैक कार है जो काफी किफायती कीमत में आती है। मारुति सुजुकी वैगनआर में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं - एक 1.0-लीटर यूनिट और एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन। इन दोनों में 5-स्पीड एमटी मिलता है। लेकिन और 1.2-लीटर इंजन में एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है। Maruti Suzuki WagonR के ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.55 लाख रुपये है।

Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault Kwid (रेनो क्विड) फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो के भारतीय लाइन-अप में सबसे किफायती उत्पाद है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं - एक 800cc यूनिट और एक 1.0-लीटर इंजन। पहले वाले में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। जबकि बाद वाले बड़े इंजन में एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है। Renault Kwid के ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
इस सूची में अलगी कार मारुति सुजुकी की S-Presso (एस-प्रेसो) है। Maruti Suzuki S-Presso 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT (AGS) के साथ जोड़ा गया है। Maruti Suzuki S-Presso के ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है।