आज कल की बाइक्स एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ आ रही हैं। अब तो 125cc बाइक में भी एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी एबीएस (ABS) दिया जाने लगा है। वहीं अब किफायती बाइक्स को आकर्षक बनाने के लिए अब कंपनियां इनमें मोनो सस्पेंशन भी देने लगी हैं, जो पहले केवल महंगी बाइक्स में मिलती थीं। मोनो सस्पेंशन बाइक को स्टाइलिश लुक तो देती ही है, साथ में हैंडलिंग को भी बेहतर बनाती है। तो चलिए जानते हैं बाजार में बिकने वाली 5 ऐसी बाइक्स के बारे में जिनमें मोनो संस्पेंशन मिलता है।
2 of 6
Hero Xtreme 125R
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 125R
इस लिस्ट में मोनो सस्पेंशन के साथ आने वाली पहली बाइक Hero Xtreme 125R है। यह बाइक 124.7cc इंजन से लैस है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका इंजन 11.5hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो नई Xtreme 125R में ऑल-LED सेटअप (हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर्स), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल क्लस्टर और सेगमेंट-फर्स्ट सिंगल-चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
3 of 6
Honda CB125 Hornet
- फोटो : Honda Motorcycles India
Honda CB 125 Hornet
यह बाइक होंडा की ओर से भारत में सबसे लेटेस्ट बाइक है। Honda CB 125 Hornet में सामने USD और पीछे मोनो सस्पेंशन मिलता है, जो बाइक को बेहतरीन राइड क्वालिटी देता है। राइडर की सेफ्टी के लिए बाइक के अपर वेरिएंट में एबीएस भी दिया गया है। इस बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 11 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.4 सेकेंड में पकड़ लेती है।
4 of 6
2025 Honda Unicorn
- फोटो : HMSI
Honda Unicorn 160
होंडा यूनिकॉर्न कम्यूटर बाइक सेगमेंट में काफी जाना-माना नाम है। इस बाइक में कंपनी शुरूआत से ही मोनो सस्पेंशन दे रही है, जिसके चलते बाइक में हैंडलिंग काफी बेहतर मिलती है। होंडा यूनिकॉर्न में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 RPM पर 9.7 kW का पावर और 5250 RPM पर 14.58 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
5 of 6
Bajaj Pulsar N125
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N125
बजाज ने 125cc सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पिछसे साल Pulsar N सीरीज की सबसे किफायती बाइक Pulsar N125 को लॉन्च किया था। यह बाइक स्टाइलिंश डिजाइन में पिछे मोनो सस्पेंशन के साथ आती है। इस बाइक में 124.58cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 8,500 rpm पर 12 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।