फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Traffic Woes: मुंबई में वाहनों की संख्या 50 लाख के पार, सार्वजनिक परिवहन रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Mon, 25 Aug 2025 02:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:12 PM IST
सार

देश की आर्थिक राजधानी में चल रही लगभग 50 लाख गाड़ियों में से करीब 88 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ निजी गाड़ियों जैसे कार और टू-व्हीलर्स की है।

विज्ञापन
Mumbai Traffic Woes Public Transport Crisis BEST Buses Shrink as Mumbai Vehicle Count Soars
मुंबई में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम - फोटो : पीटीआई
मुंबई की सड़कों पर अब भी कार और टू-व्हीलर का ही दबदबा है। देश की आर्थिक राजधानी में चल रही लगभग 50 लाख गाड़ियों में से करीब 88 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ निजी गाड़ियों जैसे कार और टू-व्हीलर्स की है। इसके मुकाबले पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) (बेस्ट) की बसें शहर के कुल वाहन बेड़े का 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा हैं।


यह भी पढ़ें - Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया गुरिल्ला 450 का नया 'शैडो ऐश' कलर, जानें कीमत और खासियत
Mumbai Traffic Woes Public Transport Crisis BEST Buses Shrink as Mumbai Vehicle Count Soars
मुंबई में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम - फोटो : पीटीआई
हर साल बढ़ रही गाड़ियों की संख्या
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) (बीएमसी) की "एन्वायरनमेंट स्टेटस रिपोर्ट 2024-25" के मुताबिक, मुंबई में गाड़ियों की कुल संख्या साल 2025 तक 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई। यह संख्या 2023 में 45.37 लाख और 2024 में 47.59 लाख थी। रिपोर्ट के अनुसार, 59.34 प्रतिशत के साथ टू-व्हीलर का सबसे बड़ा हिस्सा है। वहीं कार, जीप और स्टेशन वैगन का हिस्सा 28.72 प्रतिशत है। इस तरह, प्राइवेट गाड़ियां मिलकर लगभग 88 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती हैं। बाकी में 5.02 प्रतिशत ऑटो-रिक्शा, 3.27 प्रतिशत टैक्सी, 0.42 प्रतिशत मालवाहक गाड़ियां, 0.02 प्रतिशत ट्रैक्टर-ट्रेलर और 2.72 प्रतिशत अन्य वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बाइक टैक्सी सेवाएं फिर से शुरू, लेकिन कर्नाटक उच्च न्यायालय ने साफ किया- कोई न्यायिक मंजूरी नहीं दी गई
Mumbai Traffic Woes Public Transport Crisis BEST Buses Shrink as Mumbai Vehicle Count Soars
मुंबई में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम - फोटो : PTI
पिछले साल 3 लाख नई गाड़ियां जुड़ीं
बीएमसी की रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि पिछले वित्तीय वर्ष में, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच, मुंबई में कम से कम 2.94 लाख नए वाहन पंजीकृत हुए। यह शहर में वाहन पंजीकरण में 6.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 25 में नए पंजीकृत वाहनों में से 60.87 प्रतिशत दोपहिया वाहन थे, इसके बाद कार, जीप और स्टेशन वैगन 23.94 प्रतिशत थे।

टैक्सियों और कैब का हिस्सा 6.26 प्रतिशत, ऑटोरिक्शा का 3.06 प्रतिशत और मालवाहक वाहनों का 4.43 प्रतिशत था। बसों का कुल हिस्सा 0.73 प्रतिशत था, जबकि ट्रैक्टर-ट्रेलर और अन्य वाहनों का योगदान क्रमशः केवल 0.09 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें - E20: नितिन गडकरी ने कहा- हमने पुरानी कारों पर परीक्षण किया, ई20 ईंधन की 'गलत सूचना' पर 'पेट्रोलियम लॉबी' को फिर घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Traffic Woes Public Transport Crisis BEST Buses Shrink as Mumbai Vehicle Count Soars
मुंबई में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम - फोटो : PTI
ईंधन के हिसाब से गाड़ियों का हाल
बीएमसी रिपोर्ट बताती है कि मुंबई की सड़कों पर सबसे ज्यादा गाड़ियां पेट्रोल से चलती हैं। मार्च 2025 तक शहर में 39.83 लाख पेट्रोल वाहन रजिस्टर्ड थे, जो कुल संख्या का 78.79 प्रतिशत है। इसके बाद 5.63 लाख डीजल वाहन हैं, जो 11.15 प्रतिशत हैं और 4.36 लाख सीएनजी वाहन हैं। मुंबई में सिर्फ 48,854 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं, इसके बाद 11,418 वाहन एलपीजी और 10,832 अन्य ईंधनों से चलते हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एनएचएआई के फास्टैग वार्षिक पास की सीमित शहरी कवरेज को लेकर हो रही आलोचना, जानें क्या हैं चिताएं 

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है 
विज्ञापन
Mumbai Traffic Woes Public Transport Crisis BEST Buses Shrink as Mumbai Vehicle Count Soars
महाराष्ट्र में बेस्ट की बसें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
BEST बसों का भविष्य इलेक्ट्रिक
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बेस्ट उपक्रम इस साल मार्च के आखिर तक कुल 2,731 बसों का संचालन कर रहा था। इन बसों में 612 बेस्ट की अपनी बसें और 2,119 वेट-लीज मॉडल के तहत संचालित बसें शामिल हैं। गौरतलब है कि बेस्ट बसों के कुल बेड़े में 91 प्रतिशत सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2027 के आखिर तक, बेस्ट का पूरा बेड़ा इलेक्ट्रिक बसों से संचालित होगा।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम 

यह भी पढ़ें - Electric Buses: बंगलूरू में जानलेवा दुर्घटनाओं के लिए ध्वनिहीन ई-बसों को ठहराया गया जिम्मेदार, क्या है समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed