फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Affordable Bikes: चार बाइक्स जिन्हें चलाने वालों की जेब रहती है भारी और चेहरे पर खुशी, कीमत बस ₹60,000

Sun, 08 Jun 2025 04:31 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

Bikes Under ₹60,000: भारत में दोपहिया वाहन आज भी आम लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। खासकर जब कीमत 60 हजार रुपये से कम हो और साथ में कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो डील और भी जबरदस्त हो जाती है।

विज्ञापन
top 5 affordable bikes in india under price of 60000 best mileage bikes
₹60,000 की कीमत में अफोर्डेबल बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारत के दोपहिया वाहन बाजार में आज भी अफोर्डेबल बाइक्स का कब्जा है। इन बाइक्स की कीमत भी कम होती है और छोटा इंजन होने के चलते इनमें माइलेज भी अधिक मिलती है। डेली रनिंग में ये बाइक्स आपकी जेब पर काफी हल्की पड़ती है और इनका मेंटेनेंस भी बहुत कम खर्च में हो जाता है। यहां हम आपको 60,000 रुपये में आने वाली चार बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी शानदार माइलेज के चलते खूब बिक रही हैं।
top 5 affordable bikes in india under price of 60000 best mileage bikes
2025 Hero HF 100 - फोटो : 2025 Hero HF 100
Hero HF 100
हीरो की HF 100 सबसे किफायती मोटरसाइकिलों में से एक है। यह 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और दो कलर ऑप्शन (रेड-ब्लैक और ब्लू-ब्लैक) में आती है। इसमें एलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
top 5 affordable bikes in india under price of 60000 best mileage bikes
TVS Radeon 110 - फोटो : TVS Motor
TVS Radeon
TVS Radeon में 109.7cc का इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 वेरिएंट्स मिलते हैं, जिसमें टॉप मॉडल में USB चार्जर और रियल-टाइम माइलेज रीडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्टाइलिश और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 affordable bikes in india under price of 60000 best mileage bikes
TVS Sport 110 - फोटो : TVS Motors
TVS Sport 110
TVS Sport को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें Self Start (ES) और Self Start (ES+) शामिल है। इसका 109.7cc इंजन Radeon जैसा ही है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 Nm टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
top 5 affordable bikes in india under price of 60000 best mileage bikes
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero Motocorp
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe कई वेरिएंट्स में आती है। 97.2cc इंजन के साथ यह बाइक 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक में ट्यूबलेस टायर और USB चार्जर (एक्सेसरी के रूप में) भी उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed