फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च 2020 तक सड़कों पर रफ्तार भरेंगी ये कारें, जल्द होंगी लॉन्च

Fri, 14 Feb 2020 01:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Feb 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Top 10 upcoming cars in India launching before 1st April 2020, showcased in Auto expo 2020
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : AmarUjala

इस साल मार्च 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू होने जा रहे हैं। जिसके बाद 31 मार्च 2020 के बाद देश में बीएस4 वाहन रजिस्टर नहीं होंगे और केवल बीएस6 वाहन ही रजिस्टर किए जाएंगे। इसे देखते हुए देश की सभी कार कंपनियां अपने वाहनों को बीएस6 इंजन में अपडेट करने में जुट गई हैं, साथ ही नए वाहन लसॉन्तच करने की भी तैयारियां कर रही है। इनमें से कई वाहनों पर से हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में भी पर्दा उठाया गया था। आइए जानते हैं मार्च 2020 से पहले लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में...


 

Top 10 upcoming cars in India launching before 1st April 2020, showcased in Auto expo 2020
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : Team-BHP

Renault Duster

रेनो कंपनी जल्द ही डस्टर का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी टीज किया था। रेनो डस्टर मे नया बीएस6 मानक वाला इंजन आया है। यह इंजन 1.5 लीटर K9K टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन की जगह लेगा। डस्टर में 1.3 लीटर 4-सिलेंडर SCe टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देगी। खास बात यह होगी कि डस्टर का नया इंजन 156 बीएचपी की जबरदस्त पावंर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी कीमत 8-10 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।  
 

Top 10 upcoming cars in India launching before 1st April 2020, showcased in Auto expo 2020
skoda rapid boot space

Skoda Rapid TSI

स्कोडा रैपिड अब पहले से ज्यादा पावरफुल होने जा रही है। कंपनी ने इसमें नया इंजन लगाने का फैसला किया है। इस कार से ऑटो एक्पो में ही पर्दा उठाया गया था। सी सैगमेंट रैपिड में अब 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। नया बीएस6 इंजन 115 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी कीमत 8.82 लाख रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 upcoming cars in India launching before 1st April 2020, showcased in Auto expo 2020
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta

ह्यूंदै ने अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेकंड जेनरेशन क्रेटा से ऑटो एक्पो में ही पर्दा उठाया था। पुरानी क्रेटा बीएस4 इंजन वाली थी। फेसलिफ्ट क्रेटा को 17 मार्च को उतारा जाएगा। नई क्रेटा में बीएस6 इंजन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेंगे। नया इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का तक का टॉर्क देगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कीमत 10 से 17 लाख के बीच होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Top 10 upcoming cars in India launching before 1st April 2020, showcased in Auto expo 2020
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

Honda City

होंडा ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार के पेट्रोल वर्जन को बीएस6 इंजन के साथ अपडेट किया था। वहीं कंपनी अब इसे डीजल इंजन के साथ उतारने की तैयारी कर रही है। नया डीजल इंजन बीएस6 मानक वाला होगा। जिसके बाद मारुति सियाज, ह्यूंदै वरना और स्कोडा रैपिड को जबरदस्त टक्कर मिलेगी। खबरें ये भी हैं कंपनी सिटी में आरएस वेरियंट के साथ माइल्ड हाइब्रिड भी दे सकती है। नया इंजन 117 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी शुरुआती कीमत 10.51 लाख होने की उम्मीद है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed