नई कार खरीदना इतना आसान नहीं होता। कार खरीदने से पहले तमाम तरीके की रिसर्च करनी पड़ती है। कारों के इतने वैरियंट आते हैं कि अपने लिए सही वैरियंट चुनना बेहद मुश्किल होता है। किसी वैरियंट में कोई फीचर मिसिंग होता है, तो कोई बजट से बाहर होता है। लेकिन वे फीचर हैं कौन-कौन से जिन पर लोग फिदा हो रहे हैं, आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में...
स्मार्ट बायर्स: कारों में आ रहे इन टॉप-10 फीचर्स पर लोग हो रहे हैं फिदा, नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई कार खरीदने जब जाते हैं, तो लोग एंट्री लेवल मॉडल्स को इसलिए नहीं पसंद करते क्योंकि उनमें इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं होता है। आजकल कंपनियां कारों के टॉप वैरियंट्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रही हैं। इस सिस्टम नेविगेशन, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करते हैं। वहीं कई कारों में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो फीचर को एक्सेस करने के लिए ऑक्स केबल लगानी पड़ती है, जबकि निसान मैगनाइट और रेनो काइगर में इन दोनों फीचर्स को वायरलेस एक्सेस किया जा सकता है।
फॉलो-मी हेडलैंप्स
आज के समय में ये फीचर काफी डिमांड में है। यह अच्छे सेफ्टी फीचर भी है। जब भी आप अपनी गाड़ी को रिमोट से बंद करेंगे तो ये लैंप्स अपनेआप जल उठेंगे। गाड़ी पार्क करने के बाद भी ये लैंप्स जलते रहेंगे, ताकि आपको रास्ता देखने में दिक्कत न हो। रेनो काइगर, ह्यूंदै क्रेटा, महिंद्रा XUV300 और किआ सेल्टोस में ये फीचर आ रहा है।
सनग्लास होल्डर
कई कार कंपनियां ये फीचर अपनी गाड़ियों में दे रही हैं। कई कारों में सनग्लास रखने की जगह नहीं होती है, तो उन्हें डेशबोर्ड या ग्लोव बॉक्स में रखना पड़ता है, जिससे उनके टूटने का खतरा बना रहता है। कार कंपनियां अपनी कारों में सन वाइजर के पास सनग्लास होल्डर का फीचर दे रही हैं। लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
कार वेलकम लाइट
यह फीचर फॉलो मी की तरह ही काम करता है। लेकिन ये फीचर तभी काम करेगा जब आपके पास आपकी कार का की-फोब होगा। जैसे ही आप अपनी कार के नजदीक जाएंगे तो कार की लाइट्स अपने आप जल जाएंगी। वहीं कुछ कारों में इसके साथ ऑटोमैटिक ORVMs के खुलने का भी फीचर आता है, जिसमें ये अपने आप खुल जाएंगे।